back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेबी बंप के साथ नजर आईं देवोलीना भट्टाचार्जी, फैंस बोले – प्रेगनेंट हो क्या ?

देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड शहनाज शेख से शादी की थी। एक्ट्रेस की कुछ ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो उनकी प्रेगनेंसी की खबर को हवा दे रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ से घर-घर में जानी जाती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत मोमेंट जी रही हैं। बता दें कि, देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी शादी के 2 साल बाद प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शानवाज शेख से साल 2022 में शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे। वहीं, अब देवोलीना अपने पहले बच्चे की खुशी को लेकर पैरंटहुड एंजॉय करने को तैयार हैं।

View this post on Instagram

तस्वीर में दिखा बेबी बंप

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम फीड पर कुछ स्टोरी शेयर की है। इस दौरान उन्होंने क्रीम टोन ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के बैकग्राउंड में नीला आसमान और समंदर नजर आ रहा है इसके बीचो-बीच वह खूबसूरत पोज दे रही हैं। देवोलीना की तस्वीर को देखते ही फैंस ने उनकी प्रेगनेंसी का पता लगा लिया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर देवोलीना के एक नोट ने यह साफ जाहिर कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट है। एक्ट्रेस ने बताया है कि किस तरह से वह नए सफर का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने लिखा है, ‘यात्रा को गले लगाते हुए, एक समय में एक कदम। #AdventureAwaits।’ हालांकि, देवोलीना ने अभी तक खुलकर अपनी प्रेगनेंसी की खबर पर बात नहीं की है।

टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम

देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। उन्होंने सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ कि गोपी बहू बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘दिल दियां गल्ला’ जैसे शो का हिस्सा भी रह चुकी है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में भी हिस्सा लिया था। फिलहाल, एक्ट्रेस इस समय अपनी फिल्म ‘कूकी’ को लेकर व्यस्त हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵