नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जो दर्शकों के लिए रोमांच और ड्रामा दोनों का भरपूर अनुभव ला रहे हैं।
धनश्री वर्मा ने शो में अपनी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी टूटने के पीछे की वजहों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने युजवेंद्र चहल पर धोखा देने के आरोप लगाए और बताया कि शादी के सिर्फ दो महीने बाद उन्होंने उन्हें इस स्थिति में पकड़ लिया था।
युजवेंद्र चहल ने किया रिएक्ट
अब मीडिया चैनल से बातचीत में युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के आरोपों का पलटवार किया है। भारतीय क्रिकेटर ने कहा, “मैं स्पोर्ट्सपर्सन हूं और चीट नहीं करता। अगर कोई 2 महीने में ही धोखा देता तो क्या शादी इतनी लंबी चलती?” उनके इस जवाब ने इस विवाद में नया मोड़ ला दिया है।
मेरे लिए वो चैप्टर खत्म हो गया – युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल ने आगे कहा, “मेरे लिए वो चैप्टर खत्म हो गया है। मुझे कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया हूं और दूसरों को भी ऐसा ही करना चाहिए।” उनके इस बयान से साफ है कि वे इस विवाद को पीछे छोड़कर अपने जीवन में आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता- युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल ने कहा, “मेरी और धनश्री की शादी साढ़े 4 साल तक चली। अभी भी कुछ लोग उस चीज़ को पकड़े हुए हैं। उनका घर अभी भी मेरे नाम से चल रहा है, तो वे ऐसा करते रहेंगे। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
उन्होने आगे कहा कि, अब मुझ पर इसका असर नहीं पड़ता। मुझे ये फीलिंग आ रही है कि मैं बस आखिरी बार इसके बारे में बात कर रहा हूं। मेरे लिए चैप्टर क्लोज है। मैं इसके बारे में आगे बात नहीं करना चाहता और अपनी आगे की जिंदगी पर फोकस कर रहा हूं।
बता दें कि, धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 2020 में शादी की थी और उनकी शादी हमेशा चर्चा में रही। दोनों की मुलाकात डांस के जरिए हुई थी और उनकी साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती थीं। खबरों के अनुसार, दोनों 2022 से अलग रह रहे थे और मार्च 2025 में उनका तलाक हो गया।




