नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अक्सर कोई न कोई बात को लेकर अकसर चर्चा में बने रहते हैं। बिग बाॅस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लाने वाली आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी पर दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगा था। बिग बाॅस में जर्नी के दौरान स्टैंडअप काॅमेडियन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली आयशा खान ने मुनव्वर पर दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया। इन आरोप की वजह मुनव्वर को काफी कुछ झेलना पड़ा था।
मुनव्वर जिस वक्त आयशा को डेट कर रहे थे, उसी दौरान नाजिला के साथ भी रिलेशनशिप में थे। अब मुनव्वर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों ही खबरें आई थीं कि स्टैंडअप कॉमेडियन ने दूसरा निकाह कर लिया है, इस बीच उनकी दूसरी बीवी महजबीन काएक पोस्ट वायरल हो रहा है।
Munawar Faruqui Untitled design – 2024-06-04T160401.190.jpg
हाल ही में स्टैंडअप काॅमेडियन ने अपना वीडियो शेयर किया। जिसको महजबीन ने पोस्ट किया था। मुनव्वर के प्रदर्शन का वीडियो पर पोस्ट कर महजबीन ने कैप्शन ने लिखा कि मुझे आप पर गर्व बहुत गर्व है। इस पोस्ट के अलावा महजबीन ने रोमांटिक साॅन्ग देखा तेनू पहली पहली बार का इस्तेमाल किया है। महजबीन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
मुनव्वर ने महजबीन कोटवाला से शादी की है। जो पेशे से एक मेकअप मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाती हैं। महजबीन द्वारा कई सेलेब्रिटीज को निखारने का काम किया है। मुनव्वर ने अभी तक शादी को लेकर सीक्रेट बताया था। फिलहाल मुनव्वर और महजबीन दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लूटा रहे हैं। इस दौरान महजबीन ने मुनव्वर की प्रदर्शन का वीडियो भी शेयर किया था।
मुनव्वर का पोस्ट किया शेयर
महजबीन ने मुनव्वर का दूसरा पोस्ट भी शेयर किया है। मुनव्वर ने लिखा है कि ‘ना जाने सजदों में कैसा शोर होता है, तेरे बाद महफिल खामोश हो गया है। हम दोनों हूबहू एक जैसे हैं, मैं कहता उसका वो कहती मेरा दोष है।’
महजबीन और मुनव्वर की दूसरी शादी
महजबीन और मुनव्वर दोनों की ये दूसरी शादी मानी जा रही है। इससे पहले भी मुनव्वर ने शादी की थी, जिनसे उनक बेटी भी है। हालांकि, उनकी ये शादी काफी समय तक नहीं चल पाई और मुनव्वर अपनी पहली बेगम से अलग हुए थे। वहीं पिछले दिनों मुनव्वर के दूसरे निकाह की खबर मिली थी। जिसके बारे में जानकर स्टैंडअप कॉमेडियन के फैंस काफी हैरान हो गए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/





