back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

समांथा से तलाक के 3 साल बाद शोभिता से सगाई कर रहे हैं नागा चैतन्य, पिता नागार्जुन करेंगे शादी की अनाउंसमेंट

नागा चैतन्य और शोभिता 8 अगस्त यानी कि आज सगाई करने वाले हैं। सगाई के बाद पिता नागार्जुन शादी की ऑफिशीयल अनाउंसमेंट करेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब कपल ने शादी का फैसला ले लिया है। इससे पहले कभी भी कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को रिवील नहीं किया था। हालांकि, कई बार नागा चैतन्य और शोभिता को एक साथ देखा जा चुका है। नागा और शोभिता ने अब जाकर अपने रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की है और आज सगाई करने वाले हैं। बता दें कि, सगाई के बाद शादी को लेकर पिता नागार्जुन खास अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

सगाई में होगी शादी की अनाउंसमेंट

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सगाई का फैसला लिया है। कपल आज सगाई करके अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ाने वाले हैं। सगाई का फंक्शन नागा के घर पर सेलिब्रेट किया जाएगा। इतना ही नहीं नागार्जुन अपने बेटे नागा चैतन्य की शादी की अनाउंसमेंट करने के लिए एक्साइटिड हैं। 

यूरोप ट्रिप पर दिखे थे नागा और शोभिता

नागा और शोभिता वेकेशन के लिए यूरोप ट्रिप पर गए थे। इस दौरान कपल की कई तस्वीरें वायरल हुई। इतना ही नहीं, दोनों का वाइन टेस्ट करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें शुरू हो गई थी। हालांकि, कभी भी कपल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई रिएक्ट नहीं किया।

नागा चैतन्य का सामंथा से तलाक

साल 2017 में नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की कई सारी तस्वीर वायरल हुई थी। शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक ना चलने की वजह से कपल ने तलाक लिया। साल 2021 में नागा चैतन्य और सामंथा का तलाक हो गया था। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी डिवोर्स को लेकर ऑफिशीयल अनाउंसमेंट भी की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵