back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विकलांग फैन को नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए एक्टर

नागार्जुन के बॉडीगार्ड में एयरपोर्ट पर उनके विकलांग फैन को धक्का मारा। सोशल मीडिया पर नागार्जुन ने पोस्ट शेयर करके लोगों से माफी मांगी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की झलक देखने के लिए फैंस की भीड़ लगी रहती है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने विकलांग फैन को धक्का दिया है। बॉडीगार्ड की इस बदसलूकी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सभी फैंस एक्टर से नाराजगी जता रहे है। वायरल वीडियो एयरपोर्ट का है जहां से नागार्जुन गुजर रहें है इस दौरान एक विकलांग फैन उनके पास आता नजर आ रहा है जिसके बाद बॉडीगार्ड ने उसे धक्का मारा।

लोगों ने किया खूब ट्रोल


वीडियो में देख सकते है की बॉडीगार्ड की इस बदसलूकी के कारण विकलांग व्यक्ति वहीं गिर गया। हालांकि, इस मामले में नागार्जुन ने अपनी प्रतिक्रिया दी और चलते बने। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोग एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। नागार्जुन के साथ धनुष भी मौजूद थे हालांकि उन्होंने कई बार पीछे मुड़कर देखा लेकिन वह रुके नहीं आगे चलते बने। नागार्जुन और धनुष के इस रवैये को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा है कि, मानवता कहां चली गई नागार्जुन। दूसरे यूजर ने लिखा है, इन्हीं ने तुम्हें सुपरस्टार बनाया है। तीसरे यूजर ने लिखा, यह व्यक्ति दिव्यांग है इन्हें कितना अपमानित महसूस हुआ होगा। 

एक्टर ने पोस्ट के जरिए मांगी माफी


इस पूरे मामले में नागार्जुन ने माफी मांगी है उन्होंने लिखा है। कि, मुझे अभी इस घटना के बारे में पता चला है ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। मैं उन सज्जन से माफी मांगता हूं, मैं कोशिश करूंगा की भविष्य में ऐसा कुछ न हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण था।’ इसके अलावा लोगों का कहना है की एक्टर को घटना के दौरान ही स्टैंड लेना चाहिए था।

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵