back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BMCM Box Office Collection: कमाई के मामले में Akshay Kumar की फिल्म ने Ajay Devgn की Maidaan को धूल चटा दी

Box Office Collection Update: अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' और अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इसके पहले दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को 10 अप्रैल की शाम 6 बजे ही रिलीज किया गया था। वहीं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ईद के खास मौके पर 11अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े आए हैं।

‘मैदान’ ने की 7.10 करोड़ रुपए कमाई

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का 10 अप्रैल की शाम और 11अप्रैल का कलेक्शन सामने आ गया हैं। सैकनिल्क के अनुसार 10 अप्रैल की शाम को ‘मैदान’ ने 2.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। बीते दिन करीब 4.50 करोड़ रुपये कमाई की। दोनों दिनों के कलेक्शन को जोड़ा जाए तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.10 करोड़ रुपए है।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपए

अक्षय और टाइगर स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जो मैदान से काफी ज्यादा है। अगर, फिल्म के बजट पर नजर डालें तो यह फिल्म 350 करोड़ रुपए में बनी है। उस हिसाब से यह आंकड़े कोई खास नहीं है। मेकर्स को इस फिल्म से और अच्छी कमाई की उम्मीद थी।

‘मैदान’ पर भारी पड़ी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की जोड़ी

हाल में अजय की फिल्म ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। उसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि मैदान भी बॉक्स ऑफिस पर जादू दिखाएगी। दूसरी ओर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने काफी तेज रफ्तार पकड़ी है।अजय की फिल्म के मुकाबले इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिनमें थोड़ा और इजाफा हो सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...