नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म सैयारा (Sayyara) ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार तीसरे हफ्ते भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। इस पूरे तीन हफ्ते में फिल्म ने करीब 300 करोड़ का पार कर लिया है। फिल्म के रिलीज होते ही इसे बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म सैयारा में में बॉलीवुड डेब्यू कर रहे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है, साथ ही इसका म्यूजिक भी जबरदस्त है जिसके चलते फिल्म ने तगड़ी कमाई कर ली है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए करीब तीन हफ्ते का समय हो चुका है। फिल्म सैयारा 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर आई थी।
फिल्म के रिलीज के तीसरे हफ्ते यानी तीसरे सोमवार की बात करें तो फिल्म ने 2.50 करोड़ का बिजनेस किया है। 18 जुलाई को सिनेमा घरों में दस्तक देने के बाद धमाल मचा चुकी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 107.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। अब तक फिल्म की कुल कमाई 302.25 करोड़ हो चुकी है। इस रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद सैयारा ने अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 का पछाड़ दिया है। सैयारा के बाद इन दो फिल्मों की कमाई का काफी असर पड़ा।
सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म- धड़क 2
सैयारा के रिलीज होने के बाद हाल में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 औरसिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 को कमाई करने का मौका नहीं दे रही है। कमाई के मामले में सैयारा ने इन फिल्मों को पछाड़ दिया है।
चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 की कमाई की बात करें तो 1 अगस्त को रिलीज हुई धड़क 2 ने पहले वीकेंड में 3.5 करोड़ (शुक्रवार), 3.75 करोड़ (शनिवार), 4.15 करोड़ (रविवार) और सोमवार को सिर्फ 1.40 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म का चार दिन का कलेक्शन 12.80 करोड़ ही रहा है।
अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2
वही, दूसरी ओर अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बड़े दिग्गज एक्टर्स के बाद भी कोई खास कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाई। रिलीज के बाद फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़, दूसरे दिन 8.25 करोड़, तीसरे दिन 9.25 करोड़ और सोमवार को 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का चार दिन का कुल कलेक्शन 27.25 करोड़ रहा।
वॉर 2 करेगी धमाका
सैयारा के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 का इंतजार किया जा रहा हे। फिल्म वॉर-2 पर सबकी नजरें टिकी हैं। फिलम वॉर 2 इस साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही। ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की इस मेगा बजट स्पाई एक्शन फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। अब देखना मजेदार होगा कि सैयारा की कमाई और पॉपुलैरिटी का रिकॉर्ड वॉर 2 तोड़ पाएगी या नहीं।





