नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) अगले साल बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार एंट्री करने वाली है। इसके लिए फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में चल रही है। हाल ही में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने हिस्से ही शूटिंग पूरी की और अब इसी बीच, बॉर्डर 2 फिल्म से जुड़ी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
दरअसल, फिल्म बॉर्डर 2 में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, साथ ही यह भी सामने आया है कि वह बॉर्डर 2 में कौन सा रोल अदा करने वाली है, आइए बताते हैं कि बॉर्डर 2 फिल्म में कौन सी नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।
फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है, इसके लिए फिल्म की शूटिंग तेजी से की जा रही है, शूटिंग के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रहीं हैं, जिसे देख दर्शक काफी उत्साहित हो रहे है। इसी बीच, बॉर्डर 2 मूवी में एक न्यू अदाकार की एंट्री हुई है, फिल्म निर्माता ने जानकारी दी है कि बॉर्डर 2 फिल्म में एक न्यू एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जिनका नाम मेधा राणा है। मेकर्स ने बॉर्डर 2 के लिए एक फ्रेश चेहरे को कास्ट किया है, जो फिल्म में एक बेहद ही खास रोल अदा करते दिखाईं देंगी।
किस रोल में नजर आएगी एक्ट्रेस
फिल्म समीक्षक, तरण आदर्श ने अभिनेत्री मेधा राणा की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि बॉर्डर 2 में मेधा राणा की एंट्री हो गई है। मेधा राणा इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन के खिलाफ नजर आएंगी, यानी कि हो सकता है कि मेधा राणा फिल्म में वरुण धवन की पत्नी या गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आ सकतीं हैं।
बॉर्डर 2 में स्टार कास्ट
बॉर्डर 2 मूवी बॉलीवुड के कई सितारों से सजी हुई है। इसमें अभिनेता सनी देओल के साथ ही वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। बताते चलें कि, बॉर्डर 2 फिल्म 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है।
अगले साल 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर आएगी
निर्देशक अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉर्डर 2 को लेकर अभी से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर सकती है।




