नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है। ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक की कॉमेडी देखकर हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। वहीं इस फिल्म की टक्कर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्म दिवाली के ही मौके पर रिलीज़ होने वाली है।
वहीं ‘भूल भुलैया 2’ की अपार सफलता के बाद कार्तिक अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से भी वही एक्सपेक्ट कर रहे हैं पर ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज़ डेट सुनने के बाद उन्हें अपनी आने वाली फिल्म की टेंशन हो रही है। ऐसे में अब उन्होंने डायरेक्टर रोहित शेट्टी को कॉल कर रिक्वेस्ट की है कि वो अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ायें।
क्यों कहीं फिल्म डेट पोस्टपोन करने की बात?
कार्तिक आर्यन और अजय देवगन की फिल्म दिवाली के दिन यानी 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर देने वाली हैं। जहां फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक और तृप्ति मौजूद हैं। इनके अलावा इस बार फिल्म में विद्या बालन की भी वापसी हो रही है। फिल्म भूल भुलैया में उनके मंजुलिका के किरदार को खूब पसंद किया गया था। वहीं ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स देखने को मिलेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सिंघम अगेन भूल भुलैया 3 को पिछाड़ देगी।
रोहित शेट्टी ने रिलीज़ डेट आगे बढ़ाई ?
दरअसल, कार्तिक चाहते है कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सिंघम अगेन को 1 नवंबर की जगह 19 नवंबर को रिलीज़ करें ताकि दोनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रेस्पोंसे मिल पाए. हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने की कोई खबर सामने नहीं आयी है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कार्तिक से इस पर थोड़ा सोचने का वक़्त मांगा है.
हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें –





