back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनी देओल ने ‘गदर 2’ की सफलता के लिए अक्षय से मांगी थी मदद, ‘कॉफी विद करण’ में एक्टर ने खोले कई राज

Sunny Deol and Akshay Kumar: फेमस शो कॉफी विद करण का आठवां सीजन शुरू गया है। पहले एपिसोड से यह विवादों के भंवर में फंस रहा है। पहले एपिसोड में दीपिका और रणवीर के रिश्ते पर कई खुलासे हुए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फेमस शो कॉफी विद करण का आठवां सीजन शुरू गया है। पहले एपिसोड से यह विवादों के भंवर में फंस रहा है। पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते और शादी के बारे में कई बातों का खुलासा हुआ। इसमें दीपिका का एक बयान वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। इस चैट शो के अगले एपिसोड में सनी देओल ने ‘गदर-2’ की सफलता पर टिप्पणी की। ‘गदर-2’ के साथ अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय गॉड-2’ रिलीज हुई थी। सनी ने शो में खुलासा किया कि उस वक्त उन्होंने अक्षय से फिल्म ओह माय गॉड-2 की रिलीज डेट टालने की रिक्वेस्ट की थी।

2001 में फिल्म लगान से गदर की थी क्लैश

सनी देओल ने कहा-मैंने अक्षय को सलाह दी थी कि संभव हो तो फिल्म को टाल दें, लेकिन उन्होंने स्टूडियो और अन्य कारणों का हवाला देकर मना किया। मैंने इस बारे में कुछ नहीं कहा। मैं बोलने के अलावा कुछ नहीं कर सकता। सनी ने माना कि 2001 में ‘लगान’ और ‘गदर’ आमने-सामने आई थी तो ऐसी स्थिति पैदा हुई थी। लगान को समीक्षकों ने पसंद किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद ‘गदर’ सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

फिल्म गदर-2 ने बॉक्स पर कमाए 600 करोड़ रुपए

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म ओह माय गॉड-2 और बेहतर कर सकती थी। अगर, बाद में रिलीज की जाती। फिल्म गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए और ओह माय गॉड 2 ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की फिल्मों के बीच होगी टकरार, फैंस दिखा रहे हैं अपनी उत्सुकता

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने जबरदस्त कलेक्शन किया था या फिल्म इतनी हिट साबित हुई कि लोग आज तक...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...