back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office Collection: गदर 2 ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली दूसरी फिल्म

Gadar 2 Collection: फिल्म गदर-2 ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। रिलीज के 24 दिन बाद भी फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। यही वजह है कि गदर-2 सबसे तेज 500 करोड़ रुपए कमाने वाली देश की दूसरी फिल्म बन गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सन्नी देओल स्टारर फिल्म गदर-2 ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। रिलीज के 24 दिन बाद भी फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। यही वजह है कि गदर-2 सबसे तेज 500 करोड़ रुपए कमाने वाली देश की दूसरी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने 24 दिनों में 501.17 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने साउथ सिनेमा के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली-2: द कन्क्लूजन को पीछे छोड़ा है। जबकि, शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 22 दिनों में 500 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार किया था।

सबसे तेज 500 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्में:

पठान– 540.05 करोड़ रुपए- 22 दिन

गदर-2-501.17 करोड़ रुपए- 24 दिन

बाहुबली 2-द कन्क्लूजन-510.99 करोड़ रुपए-34 दिन

इस साल चौथे सप्ताह में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में

गदर-2- 18.72 करोड़ रुपए

द केरला स्टोरी-11.50 करोड़ रुपए

पठान- 9.82 करोड़ रुपए

जरा हटके जरा बचके- 6.48 करोड़ रुपए

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी-5.13 करोड़ रुपए

तू झूठी मैं मक्कार- 3.47 करोड़ रुपए

‘गदर-2’ पर ‘जवान’ लगाएगा ब्रेक

फिल्म गदर-2 को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसे दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है। इस बीच फिल्म ओएमजी-2, फिल्म जेलर और ड्रीम गर्ल-2 रिलीज हुई, लेकिन इन फिल्मों से गदर-2 पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अब शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म गदर-2 की कमाई पर ब्रेक लगा दी है। फिल्म जवान की रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग है। फिल्म जगत के जानकारों का कहना है कि यह फिल्म पहले दिन ही कमाई के बड़े रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म जबरदस्त हिट साबित होने वाली है।

शाहरुख और सन्नी देओल में फिर बढ़ेगी दूरी!

शाहरुख खान और सन्नी देओल में लंबे समय से खटास है। हालांकि कुछ दिन पहले ही दोनों एक्टर साथ में दिखे हैं, लेकिन अब गदर-2 के बीच जवान के रिलीज होने से फिर दोनों के रिश्ते बिखर सकते हैं। दरअसल, शाहरुख और सन्नी ने फिल्म डर के बाद कभी न साथ काम किया, न कभी एक-दूसरे से मिले। फिल्म डर की सफलता का पूरा श्रेय शाहरुख को मिलने से सन्नी की नाराजगी सामने आई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें : www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...