नई दिल्ली रफ्तार डेस्क|सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बाॅलीवुड में धमाल मचा दिया है। सनी देओल के शानदार कमबैक की वजह से हर कोई खुश है। वहीं फिल्म के शानदार डायलाग और बेहतरीन एक्शन देखकर फैंस उत्साहित लग रहे हैं। फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए 2 एक महीने पूर्ण हो जाएगा। वहीं इस दौरान मूवी ने कई रिकाॅर्ड बनाने के साथ बाहुबली 2 का रिकाॅर्ड तोड़ा है। वहीं ये दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने बंपर कमाई कर बाॅलीवुड की सुपरहिट सूची में नाम दर्ज कराया है। गदर 2 ने अभी तक 510.99 करोड़ रुपये कमाया है। वहीं 29वे फिल्म ने 1करोड़ रुपये कलेक्ट किया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/news/entertainment/bollywood





