नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| बाॅलीवुड के बादशाह और किंग ऑफ रोमांस किंग खान ने बाॅलीवुड में पठान के साथ शानदार वापसी की थी। इस फिल्म का सुरूर फैंस के दिमाग से नहीं उतरा था। तभी जवान फिल्म ने फैंस को किंग खान का और दीवाना बनने पर मजबूर कर दिया । इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म में सर्वाधिक कमाई करने वाली जवान मूवी का लोगों शानदार समर्थन मिल रहा है। हर कोई मूवी देखकर शाहरुख की जमकर सराहना कर रहा है। वहीं फिल्म ने रिलीज होते ही कमाई के गजब रिकाॅर्ड बनाना शुरु कर दिया है।
जवान मूवी की रिलीज का इंतजार हर कोई कर रहा था। लोगों ने पहले ही टिकट बुक किया था। शाहरुख खान की शानदार फैन फॉलोइंग की वजह से उनकी फिल्म ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली। कल 12 बजे तक फिल्म ने 19 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया था।
टाॅप कमाई की सूची में शामिल हुई जवान
जवान अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर मूवी सूची में टाॅप पर पहुंच चुकी है। वहीं फिल्म ने अभी तक कई रिकाॅर्ड बनाकर सुपरहिट ब्लाॅकबस्टर होने का प्रमाण दिया है। जानकारी के मुताबिक पहले दिन के कलेक्शन में जवान ने 75 करोड़ रुपये है। भारत में मूवी ने अभी तक 117 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म क्रिटिक भी जमकर कर रहे तारीफ
हर तरफ जवान मूवी का डंका बज रहा है। फिल्म क्रिटिक के अलावा फैन भी फिल्म देखकर पहले ही इसे सुपरहिट साबित कर चुके हैं । फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोप़ड़ा ने फिल्म में शाहरुख खान के किरदार को हीरोइक बताया है, वहीं फैंस भी एसआरके की मूवी देखने के बाद खूब उत्साबित नजर आ रहे हैं।
रिलीज के पहले ही शाहरुख लग रहे थे एक्साइटेड
सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म के रिलीज होने से पहले ही काफी एक्साइटेड लग रहे थे। उन्होंने फिल्म से रिलेटेड पोस्ट कर फैंस को मूवी देखने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर किंग खान का सपोर्ट कर रहे हैं। उनके फिल्म को सफल होने के लिए शुभकामनाएं दे रहे थे।
इस साल कई फिल्म मचा चुकी है धमाल
कमाई के मामले में गदर 2 ने 25 दिन तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके साथ शाहरुख खान की पठान ने 1000 करोड़ रुपये कमाया था। जिसके बाद ये फिल्म सर्वाधिक कमाई की सूची में टाप पर पहुंच गई थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in





