नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। टमाटर की आसमान छूती कीमत की चर्चा आम परिवार से लेकर बॉलीवुड सितारों के परिवार तक हर जगह हो रही है। इस बीच अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी टमाटर की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि टमाटर की बढ़ती कीमतों का असर उनकी रसोई पर भी पड़ा है, इसलिए उन्होंने टमाटर कम खाना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने उन पर किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए किसान विरोधी बताया। इसके बाद आखिरकार सुनील शेट्टी ने इस मामले में माफी मांग ली है।
Suniel Shetty f9d3b7cfb971c416d9068a3bf743a39b.jpg
हमेशा किसानों के समर्थन में काम किया है
सुनील शेट्टी ने अनजाने में किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उनसे माफी मांगी है। इस पर सफाई देते हुए एक्टर ने कहा कि लोगों ने उनकी बातों को गलत समझा है। हमने हमेशा किसानों का समर्थन किया है और उनके बारे में नकारात्मक सोचने की कल्पना भी नहीं कर सकते। सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों के समर्थन में काम किया है और चाहते हैं कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए ताकि किसानों को पूरा लाभ मिले।
Suniel Shetty 7e445c39d83f495bd49b196c8a56deca.jpg
किसान उनके जीवन का अभिन्न अंग रहे हैं
सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि किसान हमेशा से उनके जीवन का अभिन्न अंग रहे हैं और उनका उनसे सीधा रिश्ता है क्योंकि उनका होटल व्यवसाय है। माफी मांगते हुए सुनील शेट्टी ने आगे कहा, “मैंने किसी बुरे इरादे से कुछ नहीं कहा। हालाँकि, अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मैं किसानों के खिलाफ बोलने का सपने में भी नहीं सोच सकता। कृपया मेरे बयान का गलत मतलब न निकालें।”
Suniel Shetty 4fe7f715dcd7ce60a858b9808766422c.jpg
टमाटर की आसमान छूती कीमत का असर अब उनकी रसोई पर भी पड़ रहा है
कुछ दिन पहले सुनील शेट्टी ने टमाटर के दाम बढ़ने पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उनकी पत्नी एक बार में 2-3 दिन की ही सब्जियां खरीदती हैं, ताकि वह ताजी सब्जियां खा सकें। यह भी कहा था कि टमाटर की आसमान छूती कीमत का असर अब उनकी रसोई पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा था कि कीमतें बढ़ने के कारण आजकल हमारे घरों में टमाटर कम खाया जा रहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in




