back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Samantha Ruth Prabhu: फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद सामंथा ने बदला लुक

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने मनोरंजन जगत से बड़ा ब्रेक ले लिया है। हालांकि वह कुछ समय से फ़िल्मी दुनिया से दूर रह रही हैं, लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने मनोरंजन जगत से बड़ा ब्रेक ले लिया है। हालांकि वह कुछ समय से फ़िल्मी दुनिया से दूर रह रही हैं, लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। सामंथा लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बदले हुए लुक की एक झलक शेयर की है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका बदला हुआ लुक नजर आ रहा है।

Samantha Ruth Prabhu 11.PNG

सामंथा हरे रंग के ब्रालेट टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं

इस लुक में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बाल छोटे रखे हैं। हमेशा की तरह उन्होंने चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ उसका शानदार अंदाज दिख रहा है। सामंथा हरे रंग के ब्रालेट टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सामंथा ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए एक दिल वाली इमोजी शेयर की है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी ने सामंथा के नए लुक की तारीफ की है।

Samantha Ruth Prabhu Snapinsta_app_361759557_1333785030570215_4538414002889911616_n_1080.jpg

सामंथा ने सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं

मनोरंजन जगत से ब्रेक लेकर सामंथा अब खुद को कुछ समय दे रही हैं। इस बीच वह शांति और ध्यान कर रही हैं। कुछ समय पहले सामंथा ने सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह आम लोगों के साथ बैठकर ध्यान करती नजर आ रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu Snapinsta_app_356389913_648748630164580_648515974836549846_n_1080__1_.jpg

सामंथा ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर इस बीमारी का इलाज कराने का फैसला किया

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मायोसिटिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। अभिनेत्री को पिछले साल इस बीमारी का पता चला था और उस दौरान उन्होंने ब्रेक लिया था। अब एक बार फिर सामंथा ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर इस बीमारी का इलाज कराने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब एक साल तक ब्रेक लेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵