नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओटीटी पर वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज ने एक समय काफी हलचल मचाई थी और अब इस सीरीज का दूसरा भाग आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हिंदी वेब सीरीज़ लस्ट स्टोरीज़ 2 नई कहानियों और नए कलाकारों के साथ ओटीटी पर वापस आ गई है। आपको बता दें कि लस्ट स्टोरीज 2 का टीजर रिलीज हो गया है। इस बार सीरीज में काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा और मृणाल ठाकुर जैसे कई सितारे शामिल हैं।
नये कास्ट के साथ रिलीज होगी सीरीज
लस्ट स्टोरीज 2 टीजर में एक साथ कई शानदार कलाकार नजर आएंगे। लस्ट स्टोरीज 2 टीज़र के लिए शक्तिशाली अभिनेताओं का एक समूह एक साथ आ रहा है। यह वेब सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। आपको यह जानकारी दें दे कि इस वेब सीरीज़, स्टोरीज़ पहला पार्ट 2018 में रिलीज़ किया गया था। कहानी में अनुराग कश्यप, ज़ोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर सहित थे। यह फिल्म 2013 की एंथोलॉजी फिल्म बॉम्बे टॉकीज की अवधारणा पर आधारित है। इसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला, कियारा आडवाणी, विक्की कौशल और नेहा धूपिया को अभिनय करते देखा गया था।
‘लस्ट स्टोरीज 2’ कहां देख सकते हैं
‘लस्ट स्टोरीज 2’ का दमदार टीजर रिलीज होते ही हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी है। टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वेब सीरीज़ चार निर्देशकों की कहानी भी बताती है जिनमें अमित रवींद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और सुजॉय घोष के नाम शामिल हैं। वहीं, इन कहानियों में अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा जैसे कलाकार अभिनय करेंगे। यह वेब सीरीज 29 जून, 2023 को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।




