back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kangana Ranaut ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी, गले में लाल चुनर डाले भक्ति में दिखीं लीन, किया दर्शन-पूजन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ी पर स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में दर्शन पूजन और हवन करके मां का आशीर्वाद लिया।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ी पर स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में दर्शन पूजन किया। पुरोहितों के मंत्रों के बीच उन्होंने पूजा-अर्चना और यज्ञ करके मां का आशीर्वाद लिया।

कंगना रनौत देर रात गुवाहाटी पहुंचीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘इमरजेंसी‘ हिरोइन कंगना रनौत देर रात गुवाहाटी पहुंचीं। एक्ट्रेस के आने की खबर आग की तरह जंगल में फैल गई, जिसके चलते मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मीडिया के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं एक्ट्रेस ने मंदिर परिसर में स्थित राज्य सरकार के गेस्ट हाउस में रात बितायी।

हर साल अंबुबासी के दौरान आने की अदम्य इच्छा होती है

कंगना ने पत्रकारों से रूबरु होते हुए कहा कि हर साल अंबुबासी के दौरान आने की अदम्य इच्छा होती है, लेकिन यह समय पर नहीं होता। हालांकि वर्ष 2021 में अंबुबासी के समय पहुंचकर मां की पूजा की थीं। उन्होंने कहा कि कामाख्या मंदिर दुनिया का एकमात्र मंदिर है, जहां योनिपीठ की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा यह एक पवित्र स्थान है, एक शक्तिपीठ है, जहां ऊर्जा का एक अजीब प्रवाह है।

24 नवंबर को रिलीज होगी इमरजेंसी

अपनी नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह फिल्म इसी साल 24 नवंबर को रिलीज होगी। उन्होंने इस फिल्म को सभी से देखने का आह्वान किया। अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि ये फिल्म इमरजेंसी के ऊपर बनी हुई है। इसमें कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में सतीश कौशिक भी दिखाई देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...