back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिस एक्टर ने यौन शोषण किया उसे 17 बार गले लगाना पड़ा… मलयालम एक्ट्रेस ने बताई आपबीती

के. हेमा कमेटी की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलयलम फिल्म इंड्रस्टी में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए शोषण, दुर्व्यवहार और पुरुष सह-अभिनेताओं की मनमानी को लेकर अपनी बात रखी है। साल 2017 में एक्ट्रेस भावना मेनन ने अपने साथ हुए शोषण को लेकर एक्टर दिलीप के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। मामला बढ़ा तो कई और अभिनेत्रियों ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाई और अपनी आपबीती सुनाई। इन आरोपों के बाद Women in Cinema Collective ने एक याचिका लगाई थी, इसके बाद इन आरोपों की जांच के लिए केरल सरकार ने के. हेमा कमिटी का गठन किया था। जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है, इस रिपोर्ट के जरिए कई परेशान कर देने वाली बातें सामने आई हैं।

जिसने शोषण किया उसे 17 बार गले लगाना पड़ा

के. हेमा कमिटी की रिपोर्ट में एक अभिनेत्री की आपबीती है। अभिनेत्री ने बताया कि वो जिस फिल्म में काम कर रही थीं, उसके को-एक्टर ने उनका यौन शोषण किया था। फिल्म में वो पति-पत्नी की भूमिका में थे। एक सीन में उन दोनों को गले मिलना था। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरे अंदर उसके लिए इतनी नफरत थी और इतना गुस्सा था कि मैं उससे प्यार करने की ऐक्टिंग भी नहीं कर पा रही थी। मुझे उस सीन को परफेक्ट करने के लिए उसे 17 बार गले लगाना पड़ा।’ इसी तरह की आपबीती दूसरी अभिनेत्रियों ने भी साझा की है क्योंकि ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज़ उठाने का मतलब काम से हाथ धोना होता है।

हीरो की मर्जी से सब होता है

हेमा कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेसेज ने ये भी बताया कि इंडस्ट्री में एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स का एक बड़ा ग्रुप है, जो यह फैसला करता है कि किसे काम देना है। यहां पर लगातार उन्हीं की चलती है। इन सबके साथ ये भी बात सामने आई है कि इंडस्ट्री में सब कुछ हीरो की मर्जी से होता है और कोई एक्ट्रेसेस की नहीं सुनता। इतना ही नहीं बल्कि कई बार तो नशे में धुत शख्स महिलाओं के कमरे के दरवाजे तक खटखटाते हैं। जो महिलाएं इसका शिकार होती हैं वो डर के करण किसी से कुछ नहीं कहतीं। 

क्या था भावना मेनन का केस जिसके बाद बनी के. हेमा कमिटी

आपको बता दें कि साल 2017 में साउथ इंडियन एक्ट्रेस भावना मेनन अपनी कार से नैशनल हाईवे पर ट्रैवल कर रही थीं। इस दौरान सुनील कुमार उर्फ पल्सर सुनी नाम के एक शख्स ने उनकी कार में ही उनका अपहरण कर लिया। इस दौरान उसने भावना का यौन शोषण किया और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें क्लिक कर लीं। फिर मुख्य आरोपी एक्ट्रेस की कार से उतरकर दूसरी गाड़ी में बैठ गया और वो लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद भावना ने एक्टर दिलीप पर आरोप लगाया था इस प्लानिंग के पीछे उनका हाथ है। इसके बाद ‘वुमेन इन सिनेमा कलेक्टिव’ ने मामले की जांच के लिए याचिका लगाई थी। केरल सरकार ने जांच के लिए के. हेमा कमेटी का गठन किया। के. हेमा कमिटी की रिपोर्ट में यौन शोषण झेल चुकी कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories