back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Rakhi Sawant: पैसे चोरी कर भागी थीं राखी सावंत, गरीबी में वेट्रेस का काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

राखी सांवत आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। गरीबी में जीवन बीता चुकी हैं एक्ट्रेस। डांस करने पर मामा मारते थे तो करियर बनाने के लिए घर से पैसे चुराकर भाग गई थीं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। राखी सावंत जिन्हें हम सभी जानते हैं वह अक्सर विवादों में रहती हैं। उन्होंने डांस, एक्टिंग और कई रियलिटी शोज में काम करके बॉलीवुड और टीवी में अपना नाम बनाया है। एक गरीब परिवार से आने वाली राखी आज जिस मुकाम पर हैं वह पूरी तरह से उनकी मेहनत का नतीजा है। उनके बयान और अटपटी हरकतें अक्सर खबरों में सुर्खियां बनती हैं। मगर उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। राखी सावंत आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस अवसर पर उनके किस्सों से आपको रुबरु कराते हैं। 

राखी का असली नाम क्या है?  

राखी का असली नाम नीरू भेदा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत के समय अपना नाम बदलने का फैसला किया। राखी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। उनकी मां एक हॉस्पिटल में आया थीं और पिता मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल थे। कभी-कभी तो उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे और पड़ोसी उन्हें खाना देते थे। कई बार तो उन्हें भूखे पेट सोना पड़ता था।

घर से पैसे चुराकर भागी थीं राखी 

राखी को बचपन से ही डांसिंग और एक्टिंग का शौक था। लेकिन उनके परिवार में डांस करने की अनुमति नहीं थी। घर में जब भी वे डांस करने की कोशिश करतीं उनके मामा उन्हें मारते थे। परिवार वाले उनकी शादी करवाना चाहते थे लेकिन राखी नहीं चाहती थीं। इससे से तंग आकर राखी ने घर से बगावत की और कुछ पैसे चुराकर भाग गईं।

बहुत से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा 

इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले, राखी को कुछ भी नहीं पता था। उन्हें एक्टिंग, फोटोशूट और आइटम सॉन्ग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे सिर्फ ऑडिशन देने जाती थीं। इस दौरान उन्हें बहुत से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। अंत में, उन्होंने अपनी नाक और ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई, जिसके बाद उन्हें फिल्में और गाने मिलने लगे।

अनिल अंबानी की शादी में वेट्रेस का काम किया 

राखी ने अपने करियर की शुरुआत अग्निचक्कर फिल्म से की थी। इसके अलावा उन्होंने डोर-टू-डोर सेल्स गर्ल और शादी की पार्टियों में वेट्रेस का काम भी किया। जब वे सिर्फ 10 साल की थीं तब उन्होंने अनिल अंबानी की शादी में वेट्रेस का काम किया था। उस दिन वे बहुत भावुक हो गई थीं क्योंकि उनका परिवार मुश्किलों में था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵