back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Mallika Sherawat: एक्ट्रेस को इस कारण बदलना पड़ा अपना सरनेम, पिता चाहते थे IAS बने बेटी

मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा हैं। एक्ट्रेस आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को शुरूआत में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने गोविंद मेनन की फिल्म ‘ख्वाहिश’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। मगर मल्लिका की पहचान 2004 में आई डारेक्टर अनुराग बसु की फिल्म ‘मर्डर’ से मिली थी। 2015 में आई ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। अब हाल ही में वो राजकुमार राव की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियों’ में नजर आई हैं। मल्लिका आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका शेरावत का जन्म 23 अक्टूबर 1976 में हुआ हैं। क्या आपको पता है मल्लिका के पिता उनको IAS बनाना चाहते थे मगर वो बन गई एक्ट्रेस।चलिए आज आपको मल्लिका का यह किस्सा बताते हैं। 

पिता IAS बनाना चाहते थे  

मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा हैं। मल्लिका हरियाणा के फेमस एक्टिविस्ट और फ्रीडम फाइटर सेठ छज्जू राम के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मल्लिका के पिता मुकेश लांबा एक्ट्रेस को IAS बनाना चाहते थे और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। मुकेश लांबा ने बताया कि वो भले मल्लिका को IAS बनाना चाहते थे मगर मल्लिका की इच्छा एक्टिंग करने की थी। यही नहीं उन्होंने बताया कि मल्लिका की एक्टिंग वाली बात सुनकर वो नाराज हो गए थे और अपना सरनेम लांबा हटाने को कह दिया था। 

परिवार से रिश्ते खराब हो गए थे

मल्लिका ने अपने परिवार से मिलना जुलना कम कर दिया था। परिवार से उनके रिश्ते खराब हो गए थे। उनके पिता ने बताया कि वह किसी त्योहार पर फैमली से मिलने आ जाती थीं। मगर अब स्थिति पहले जैसी नहीं रही, अब हालात सुधर गए हैं और मल्लिका के अपने परिवार से रिश्ते सुधर गए हैं। 

एक्ट्रेस किन परेशानियों का सामना कर चुकी हैं?  

एक्ट्रेस मल्लिका को अपने करियर के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि कई लोगों ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की है। उन्हें एक प्रोजेक्ट से सिर्फ इसलिए निकाल दिया क्योंकि हीरो ने उनके साथ रात बिताने को कहा था और मल्लिका ने इससे साफ इंकार कर दिया था। ऐसे कारणों की वजह से उन्होंने कई प्रोजेक्ट गवाए हैं। मल्लिका ने कहा था कि हमारी सोसाइटी की यह विड़बना है, जिससे देश की कई महिलाओं को सामना करना पड़ रहा हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...