नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जूही चावला ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सल्तनत’ से की थी। इस फिल्म के बाद उन्हें ‘कयामत से कयामत तक’ फिल्म में देखा गया इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस काफी पॉपुलर हो गई थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस की एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आने लगी। धीरे-धीरे एक्ट्रेस हर जगह छा गई। आज वो एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कहलाती हैं।
बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं जूही चावला
हुरुन रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक आज जूही चावला 4,600 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। जूही चावला के बाद इस लिस्ट में बॉलीवुड की अन्य एक्ट्रेस का नाम शामिल है। इस लिस्ट के सामने आने के बाद सब काफी हैरान रह गए। क्योंकि आज बॉलीवुड में राज करने वाली बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी जूही चावला की नेटवर्थ के आगे फीकी पड़ गई हैं। अब ये सवाल सबको परेशान कर रहा है की बिना फिल्मों के एक्ट्रेस इतना कैसे अर्न करती हैं, चलिए जानते हैं।
बिजनेस करती हैं एक्ट्रेस
जूही चावला फिल्मों के बाद बिजनेस में अपना पूरा ध्यान दे रही हैं। यही बड़ा कारण हैं कि इनकम का बड़ा हिस्सा बिजनेस से आता है। रेड चिलीज ग्रुप में उनका बड़ा हिस्सा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की को-आनर हैं। इससे उनकी काफी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। जबकि उनके पति करोड़पति बिजनेसमैन जय मेहता है।
इस गलती के कारण खराब हुआ था करियर
जूही चावला की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने इश्क’, ‘येस बॉस’, ‘अंदाज’, ‘स्वर्ग’ और ‘डर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि एक्ट्रेस से जुड़ा एक ऐसा किस्सा हैं जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ की उनके करियर का ग्रॉफ अचानक गिरने लगा। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस को फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का ऑफर आया था उन्हें करिश्मा कपूर की जगह कास्ट करने को बोला जा रहा था। लेकिन एक्ट्रेस उस वक्त माधुरी के साथ साइड एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। इसके बाद फिल्म में उनकी जगह करिश्मा कपूर को साइन किया गया और सुपरहिट साबित हुई।लेकिन इसका असर जूही चावला के करियर में पड़ा और धीरे-धीरे उनके करियर में गिरावट आ गई और फिर एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में ध्यान देने लगी और फिल्मों से ब्रेक ले लिया।





