back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Filmfare Award 2024 में आलिया-रणबीर ने बिखेरा जलवा, जानें सितारों की पूरी लिस्ट

फिल्मफेयर अवाॅर्ड में कई एक्टर का जलवा देखने को मिला है। लिस्ट में कई एक्टर और एक्ट्रेस को फिल्म में शानदार भूमिका के लिए अवाॅर्ड दिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा हो गई है। गुजरात के गांधीनगर में 28 जनवरी को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। इस बार करण जौहर और मनीष पाल ने शो को होस्ट किया, वहीं वरुण धवन, जान्हवी कपूर स्टार्स ने डांस परफॉर्मेंस दी। चलिए जानते हैं किस कैटेगिरी में किसे अवॉर्ड दिया गया।

बेस्ट डायरेक्टर

इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म 12वीं फेल का जलवा रहा। इस फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड दिया गया।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘डंकी’ में विक्की कौशल की भूमिका के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल के अवार्ड दिया है।

बेस्ट एक्ट्रेस क्रटिक्स

‘मिसेस चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस क्रटिक्स का पुरस्कार मिला है।

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल

‘एनिमल’ का सुपरहिट साॅन्ग ‘अर्जन वैली’ के लिए भूपिंदर बब्बल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवाॅर्ड मिला है।

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल

शिल्पा राव को बेस्ट ‘बेशर्म रंग’ के लिए बेस्ट प्लेबैक गायिका का अवाॅर्ड मिला।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल

शबाना आजमी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल का 69वें फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया।

बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल (महिला)

आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (पुरुष)

रणबीर कपूर (एनिमल)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

‘धक धक’ के लिए तरुण धुधेजा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मिला।

बेस्ट डेब्यू फीमेल-मेल

फर्रे एक्ट्रेस अलीजेह अग्निहोत्री को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड दिया गया। वहीं ‘फराज’ के लिए आदित्य रावल को बेस्ट डेब्यू मेल का खिताब हासिल हुआ है।

लाइफ टाइम अचीवमेंट

डॉयरेक्टर डेविड धवन को लाइफ टाइम अचीवमेंट का अवाॅर्ड दिया गया है। हिंदी सिनेमा में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों को खूब एंटरटेन कर चुके हैं।

बेस्ट लिरिक्स अवार्ड– अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा)

बेस्ट स्क्रीन प्ले– विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवाॅर्ड मिला है (12वीं फेल)

सर्वश्रेष्ठ कहानी – अमित राय (ओएमजी 2 ) और ‘जोरम’ (देवाशीष मखीजा) को बेस्ट कहानी का अवाॅर्ड से नवाजा गया है।

बेस्ट संगीत एल्बम अवार्ड– (एनिमल) प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल।

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स– विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स– शेफाली शाह

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स– देवाशीष मखीजा (जोरम)

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...