नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रसेज में से एक हैं। चित्रांगदा का जन्म 30 अगस्त 1976 के दिन राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। चित्रांगदा की ये बात शायद आपको हैरान कर देगी की उन्होंने कभी भी एक्टिंग के बारे में सोचा नहीं था। उन्होंने सिर्फ रैगिंग की वजह से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। आज चित्रांगदा का अपना 48वां बर्थडे मना रहीं हैं। आज हम उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताने जा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने दिल्ली से की डिग्री हासिल की
चित्रांगदा के पिता निरंजन सिंह एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं, जिसकी वजह से उनका ट्रांसफर देश के अलग-अलग जगहों पर होता रहता था। चित्रांगदा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मेरठ के सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल में हुई है। इसके बाद चित्रांगदा ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के लेडी इरविन कॉलेज से की। कॉलेज के दिनों में वो एयर होस्टेस बनना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने आवेदन भी किया था मगर वो तीन बार इसमें असफल हो गई।
मॉ़डलिंग से म्यूजिक वीडियो तक का सफर
कॉलेज खत्म होते ही एक्ट्रेस ने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की और कई सारे प्रोजेक्ट भी किए। उस समय वो ICICI बैंक और Alukkas Jewellery जैसे ब्रैंड के लिए मॉडलिंग की। अल्ताफ राजा का गाना तुम तो ठहरे परदेशी में परफॉर्म करने के बाद उन्हें काफी लाइमलाइट मिली। फिर इसके बाद उन्होंने गुलजार के गाने के लिए म्यूजिक वीडियो सनसेट पॉइंट में काम करके सबका ध्यान अपनी ओर बटोर लिया था।
कैसे मिली चित्रांगदा को अपनी पहली फिल्म
एक्ट्रेस ने कोई लौटा दे वो प्यारे प्यारे दिन गाने में भी काम किया औऱ उसी वक्त फिल्म डॉयरेक्टर सुधीर मिश्रा की नजर चित्रांगदा पर पड़ी और चित्रांगदा को फिल्म ख्वाहिशें में रोल ऑफर हुआ। 2003 में इस फिल्म से चित्रांगदा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद 2005 में उन्होंने मूवी कलः यस्टरडे एंड टुमॉरो में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।
चित्रांगदा ने 2003 से 2005 तक फिल्मों से बेक्र लिया और करीब 3 साल बाद उन्होंने मूवी सॉरी भाई से बड़े पर्दे पर वापसी ली। इसके अलावा चित्रांगदा ने फिल्म देसी बॉयज, अनजान, गब्बर इज बैक, मुन्न माइकल और बाजार जैसे हिट फिल्मों में काम किया।





