back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gadar 2: अमीषा पटेल ने गदर 2 फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

दो दशक पहले सुपरहिट हुई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ के सीक्वल की इस समय खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में दर्शक एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। दो दशक पहले सुपरहिट हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल की इस समय खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में दर्शक एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिलहाल फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में ‘गदर’ के पहले एपिसोड को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Amisha Patel d8bc6d9d49c5b117efda869cdea4967a.jpg

‘गदर’ के सेट पर लगातार 30 से 32 घंटे तक काम किया है

‘गदर’ के दोनों भागों का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। उनके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कहा, “निर्देशक अनिल शर्मा को सेट पर काम करते समय टाइम की कोई परवाह नहीं होती, वह लगातार शूटिंग करते हैं। हमने अक्सर ‘गदर’ के सेट पर लगातार 30 से 32 घंटे तक काम किया है।”

Amisha Patel 75ce74e14889b1c5f7cd4959bf8c0029.jpg

मैंने जीते के किरदार के लिए उत्कर्ष का नाम सुझाया था

अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म गदर में सकीना और तारा सिंह के बेटे चरणजीत का किरदार निभाया था। उत्कर्ष दूसरे पार्ट में भी काम करेंगे। इस बारे में बात करते हुए अमीषा ने कहा, “मैंने जीते के किरदार के लिए उत्कर्ष का नाम सुझाया था। हम तब बहुत सारे बच्चों का ऑडिशन ले रहे थे। उस समय मैंने अनिल जी से कहा, आपका बेटा इतना प्यारा है, आप उसे क्यों नहीं चुनते? इसके बाद मैंने निर्माताओं से चर्चा की और उत्कर्ष को चुना गया।”

Amisha Patel bcfefcbd8b6490cd204956e292d5e819.jpg

अगर यह किसी और का बेटा होता तो इतना काम देखकर भाग जाता

अमीषा ने कहा, “जब अनिल जी लगातार 30 से 32 घंटे तक शूटिंग करते थे, तो उत्कर्ष छोटी उम्र में ही सेट पर मौजूद रहते थे। इसे देखकर मैंने एक बार अनिल जी का मजाक उड़ाया था और कहा था कि जब सेट पर आपका बेटा है तो अगर यह किसी और का बेटा होता तो इतना काम देखकर भाग जाता।” इसी बीच फिल्म ‘गदर-2’ 11 अगस्त रिलीज होगी और पहले पार्ट की तरह इसके लिए भी दर्शक उतने ही उत्साहित हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day: फिल्मों में आर्मी अफसर बने ये 5 सुपरस्टार, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सिनेमा में अभिनेता अक्सर पुलिस, वकील या फिर अलग-अलग पेशों के किरदार निभाते हैं, लेकिन आर्मी अफसर की...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵