back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hrithik Roshan: जल्द ही ऋतिक और सबा लेंगे सात फेरे

ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह जोड़ी अक्सर इवेंट्स में एक साथ नजर आती है। पिछले कुछ दिनों से ये खबर जोरों पर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह जोड़ी अक्सर इवेंट्स में एक साथ नजर आती है। पिछले कुछ दिनों से ये खबर जोरों पर है कि ऋतिक और सबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऋतिक और सबा अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं।

Hrithik Roshan ritik.PNG

ऋतिक और सबा शादी के बंधन में जल्द बंधने वाले है

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी की चर्चाएं जोरो पर है और वे जल्द ही एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने वाले है। हालांकि ये दोनों कब और कहां शादी करेंगे। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऋतिक पहले ही सबा को अपने परिवार से मिलवा चुके हैं। मार्च की शुरुआत में दोनों की शादी की खबरें सामने आई थीं। इस राकेश रोशन ने कहा था कि उन्हें इस बात कि कोई जानकारी नहीं है।

Hrithik Roshan ritika2.PNG

फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे ऋतिक

ऋतिक और सबा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था। वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर और सबा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और अक्षय ओबेरॉय के साथ नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया था। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म ‘फाइटर’ देश की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day: फिल्मों में आर्मी अफसर बने ये 5 सुपरस्टार, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सिनेमा में अभिनेता अक्सर पुलिस, वकील या फिर अलग-अलग पेशों के किरदार निभाते हैं, लेकिन आर्मी अफसर की...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵