नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। भोजपुरी फिल्म डार्लिंग को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। इस बारे में फिल्म के निर्माता प्रदीप ने बताया कि इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 7 जुलाई को रिलीज होगी।
Akshara Singh Snapinsta_app_355063241_628494679240677_8917469576164680031_n_1080.jpg
फिल्म निर्माता प्रदीप ने बताया कि फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ हुआ हैं, तो रिलीज भी भव्यता के साथ होगी। यह फिल्म भोजपुरी सिने प्रेमियों को मनोरंजन का एक नया नजरिया देगी। फिल्म के कई हाई लाइट हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा की भोजपुरी परदे पर एंट्री, अक्षरा सिंह का पहली बार निर्देशक रजनीश मिश्रा की फिल्म में काम करना, मशहूर फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार द्वारा फिल्म की प्रस्तुति, यूथ बेस्ड कथानक व और भी कई चीजें हैं, जो फिल्म को रूटीन फिल्मों से अलग बनाती हैं। एक बार फिर से इस फिल्म के जरिए रजनीश मिश्रा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगे।
Akshara Singh Snapinsta_app_352836530_276769384757513_4779993042472827887_n_1080.jpg
फिल्म ‘डार्लिंग’ को एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो दीवानगी की हदें क्रॉस कर देता है। यह फिल्म सबों खास कर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है, इसलिए इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखें। फिल्म बेहद अच्छी है। फिल्म ‘डार्लिंग’ की को प्रोड्यूसर अनीता शर्मा है। फिल्म में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के साथ शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में हैं।




