back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akash Choudhary: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे ‘भाग्यलक्ष्मी’ फेम एक्टर, दर्द भरी दास्ता सुनकर सिहर उठेंगे आप

टीवी सीरियल ''भाग्यलक्ष्मी'' से पॉपुलर हुए एक्टर आकाश चौधरी का एक्सीडेंट हो गया है। आकाश ने बताया कि वह लोनावला जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। टीवी सीरियल ”भाग्यलक्ष्मी” से पॉपुलर हुए एक्टर आकाश चौधरी का एक्सीडेंट हो गया है। आकाश ने बताया कि वह लोनावला जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस बार उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था। सौभाग्य से दुर्घटना में आकाश और उनका पालतू कुत्ता हेज़ल बाल बाल बच गए है।

Akash Choudhary Snapinsta_app_358938632_962131984937760_7819178064795049770_n_1080.jpg

मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं

आकाश चौधरी ने मीडिया को बताया कि ”जब ट्रक ने मुझे टक्कर मारी तो मुझे नहीं पता था कि क्या हुआ है। हमें कोई चोट नहीं आई, लेकिन दुर्घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया है और नींद हराम कर दी है। मैं छुट्टी पर था लेकिन रात को सो नहीं सका। मैं पूरी रात यह सोचता रहा कि सड़क पर क्या हो सकता था। मुझे एहसास हुआ कि जीवन कितना नाजुक और अस्थिर हो सकता है। हमें सुरक्षित रखने के लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं।”

Akash Choudhary Snapinsta_app_358795614_241353402035982_8229748337216171534_n_1080.jpg

मैं सड़क पर गाड़ी चलाते समय बहुत डर गया था

हादसे के बाद आकाश चौधरी ने लापरवाही से वाहन चला रहे ट्रक चालक को परिणाम से अवगत कराया। आकाश चौधरी ने यह भी कहा कि “वैभवी उपाध्याय और देवराज पटेल की सड़क दुर्घटना में अचानक मृत्यु के बाद मैं सड़क पर गाड़ी चलाते समय बहुत डर गया था। पुलिस बहुत सतर्क थी, उन्होंने आकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन चूंकि वह एक गरीब आदमी था, इसलिए मैंने अपनी शिकायत वापस ले ली।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵