back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर ‘बिग बॉस’ में बटोरी सिम्पैथी? अंकिता ने दिया तगड़ा जवाब!

बिग बॉस 17 के दौरान सुशांत के नाम से विवाद में घिरने के बाद अंकिता लोखंडे ने इस बारे में जवाब दिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 खत्म हो चुका है, लेकिन उसके कंटेस्टेंट्स खबरों में बने हुए हैं। चाहे अभिषेक-मनारा वीडियो एल्बम हो, चाहे विक्की जैन की पार्टियां हों। अंकिता लोखंडे भी लगातार खबरों में बनी हुई हैं। टॉप 4 तक पहुंची अंकिता लोखंडे से हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वो सिम्पैथी गेन करने के लिए सुशांत का नाम ले रही थीं। इस पर अंकिता ने तगड़ा जवाब दिया है।

अपने ऊपर लगे आरोपो पर अंकिता ने दी प्रतिक्रिया

अंकिता लोखंडे ने इसे लेकर कहा, ‘हां, मैंने इसके बारे में पढ़ा है और मैं कहना चाहूंगी कि मुझे किसी और के फैन्स की ज़रूरत नहीं है। अगर किसी ने अपने जीवन में कुछ अच्छा किया है, तो मैं उसके बारे में जरूर बात करूंगी और इसके लिए किसी की अनुमति नहीं लेनी है मुझे। हां, मैंने सुशांत के बारे में भी चर्चा की थी क्योंकि अगर मेरे सामने कोई लड़का बैठा है और वह सुशांत की तरह बनना चाहता है और अगर मैं सुशांत के बारे में जानती हूं तो क्यों नहीं बोलूंगी। यहां तक की मेरे पति को भी कोई दिक्कत नहीं है अगर मैं सुशांत से जुड़ी कोई बात करती हूं तो।’

बिग बॉस के बारे में अभिनेत्री ने कही यह बात

अंकिता ने कहा मैंने बिग बॉस के घर से बहुत कुछ सीखा है। यह घर आप को हर परिस्थति से लड़ना सीखा देता है। लेकिन कुछ समय आपको अपने इमोशन और उम्मीदों पर थोड़ा कंट्रोल करके रहना चाहिए। क्योंकि ये वो दो चीजें हैं जो आपको कमजोर बनाती हैं। बिग बॉस के घर से मैंने सीखा कि भावुक होना अच्छी बात है लेकिन अति भावुक होना ठीक नहीं है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵