back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

म्यूजिक वीडियो में रोमांस करते दिखेंगे Mannara Chopra और ABhishek Kumar, ट्रेंड हुआ #AbhiNara

बिग बॉस 17 शो के चर्चित कंटेस्टेंट मनारा और अभिषेक के एक साथ काम करने की खबर आ रही है। इस बात की पुष्टि बिग बॉस OTT 2के विजेता एल्विश यादव के जरिये हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के ऑफ एयर होने के बाद मनारा और अभिषेक जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। दोनों ने पंजाब के चंडीगढ़ में अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो Valentines Day पर रिलीज़ होगा। इस खबर की पुष्टि बिग बॉस OTT सीजन 2 के विनर एल्विश यादव ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में की है। अब सोशल मीडिया पर #Abhinara ट्रेंड कर रहा है।

सेट से इस प्रकार Leak हुआ वीडियो

दअरसल एल्विश को उनके नए लेटेस्ट व्लॉग में मनारा चोपड़ा के साथ वीडियो कॉल करते देखा गया था। वीडियो में एल्विश मनारा से हालचाल पूछते नजर आए। जिसके बाद पूछा कि क्या उन्होंने शूटिंग करना शुरू कर दिया है? एल्विश के सवाल का जवाब देते हुए मनारा ने कहा कि ‘वो फिलहाल शूटिंग ही कर रही हैं।’ इस बातचीत के दौरान मनारा ने एल्विश को उनके प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जिसके बाद एल्विश ने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया जोकि मनारा के साथ उस लोकेशन पर था। वीडियो पर बात करते हुए एल्विश ने कैमरा घुमाने को कहा जिसपर उनके दोस्त ने कैमरा घुमाया तब वीडियो में मनारा के साथ अभिषेक कुमार भी दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘#Abhinara’

एल्विश यादव के अपने दोस्त से बात करने के दौरान मनारा और अभिषेक दिखाई दिए थे दोनों ने वाइट कलर के मैचिंग ड्रैस में नजर आ रहे थे। अब दोनों वीडियो प्रोजेक्ट में काम क्र रहे या नहीं इसकी अभी तक कोई ऑफिसियल जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन अभिषेक और मनारा को देखकर लोगों ने इनकी जोड़ी को ‘#Abhinara’ का नाम दे दिया है और इनके आने वाले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कररहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई वाली वायरल पोस्ट का सच आया सामने, जानिए क्या है मामला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵