छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले करेंगे शाहिद कपूर, बड़े बजट में फिल्म बनाएंगे निर्देशक अमित राय

शाहिद कपूर जल्द ही छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में दिखने वाले हैं। ऐतिहासिक किरदारों की बात करें तो इससे पहले शाहिद ने संजय लीला भंसाली की पद्मावत में महारावल रतन सिंह की भूमिका निभाई थी।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूरgoogle

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलिवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। इनकी इसी अदाकारी के तो फैंस दीवाने हैं। 2018 में आई शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत में राजा रावल रतन सिंह की बेहतरीन भूमिका में नजर आए। अब खबर आ रही है कि शाहिद कपूर छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही ऐतिहासिक फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को फिल्म निर्देशक अमित राय डायरेक्टर कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि यह फिल्म बड़े बजट में बनने वाली है।

ऐतिहासिक फिल्म में रोल प्ले करेंगे 'शाहिद' - खबरों की माने तो पिंकविला से आई रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ओ माई गॉड 2 के डायरेक्टर अमित राय के इस प्रोजेक्ट पर रोल प्ले करने के लिए चर्चा में बने हुए हैं। यह ऐतिहासिक फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है की दोनो के बीच पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है।

शाहिद के पास 2 बड़ी फिल्में - शाहिद कपूर की जल्द ही आने वाली फिल्म ' तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ' में कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के बाद शाहिद फिल्म देव में नजर आएंगे। यह फिल्म अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है।

' तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
' तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'google

फिल्म को निर्देशक ने कहा - निर्देशन की दुनिया में लगातार बेहतरीन फिल्में दे रहे ओ माय गॉड 2 के निर्देशक अमित राय निर्देशक ने इससे पहले भी कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है। खबरों की माने तो हाल ही में वे शाहिद कपूर के साथ फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज पर काम करने वाले हैं। यह उनकी तीसरी फिल्म होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in