back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कारगिल युद्ध के बाद 8 दिनों तक सेना के साथ रहे थे आमिर खान, बोले-उन्होंने मेरा हौसला बढ़ा दिया

एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में आमिर खान ने कई मुद्दों पर बात की है। जैसे - पहलगाम का आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध से जुड़ी अहम बातचीत कर सवालों के जवाब दिए है।

नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड स्टार आमिर खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म “सितारे ज़मीन पर” को लेकर व्यस्त चल रहे। वे फिल्म के प्रोमोशन को लेकर अलग -अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर रिलीज़ की तैयारी चल रही है। लेकिन इस बीच, उन्होने एक खास मीडिया कार्यक्रम में पहुंच कारगिल युद्ध के बारे में बात की है। 

 एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में आमिर खान ने कई मुद्दों पर बात की है। जैसे – पहलगाम का आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध से जुड़ी अहम बातचीत कर सवालों के जवाब दिए है। उन्होने कारगिल युद्ध से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि, जब कारगिल का युद्ध खत्म हुआ और हम युद्ध जीत गए तो मैं कारगिल गया था। मैं लेह में लैंड करने के बाद वहां से बाई रोड श्रीनगर पहुंचा। मैं वहां 8 दिन रहा। इस दौरान मैं केवल हमारे जवानों से मिला और सारे रेजिमेंट्स से मैंने मुलाकात की। 

जवानों के साथ कारगिल में मैं 8 बीताए आमिर खान 

स्टार एक्टर आमिर खान ने कहा, ‘मैं वहां जवानों का हौसला बढ़ाने गया था कि आपने हमारे लिए लड़ाई लड़ी और उसे जीता। मैं आपको सलाम करता हूं। हालांकि, सेना के हाईकमान से मेरी एक रिक्वेस्ट थी कि मैं वहां 8 दिन जवानों के साथ बिताऊंगा। उसी में सेना के अधिकारी भी रहेंगे, लेकिन मैं जवानों के साथ 8 दिन बिताऊ, ये रिक्वेस्ट थी। मैं वहां 8 दिन रहा तो हमें एहसास हुआ कि सेना के जवानों को हौसला अफजाई की जरूरत ही नहीं है। 

वहां सेना के जवान इतने कठिन हालातों में रहते हैं, कि उनका काम बहुत मुश्किल है, और इस बीच उनके हौसले का मैं सलाम, प्रणाम करता हुं। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है, वो कॉन्फिडेंट हैं, खुश हैं। मुझे लगा मैं उनका हौसला बढ़ाने जा रहा हूं लेकिन उन्होंने मेरा हौसला बढ़ा दिया।’

कारगिल की अपनी यात्रा पर आमिर खा

आमिर खान ने अपनी कारगिल की यात्रा पर खुलकर बात की। उन्होने इस आठ दिनों के बीच का अनुभव शेयर करते हुए कहा की ‘मैं कारगिल में 8 दिन था और वहां जाकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने भारतीय सेना के जवानों संग खाना खाया, उनके साथ रहा, उनकी जिंदगी के बारे में पूछा। मैं बॉर्डर के ही पास एक बंकर में पूरी रात बिताई। इस दौरान मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे नहीं लगता कि किसी ने ऐसा कुछ किया होगा। मै नहीं चाहता की मैने ये सेना के बीच आठ दिन बताएं है तो हर जगह पर जाकर ये ही बात बोलूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵