back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म ‘महाराज’ का फर्स्ट टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में निभाएंगे धमाकेदार किरदार

आमिर खान के बेटे की फिल्म महाराज का टीजर रिलीज हो गया है। वहीं बाॅलीवुड करियर की शुरुआत करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|आमिर खान बाॅलीवुड के मशहूर स्टार में शामिल हैं। वहीं उनका बेटा जुनैद बाॅलीवुड में डेब्यू करने वाला है। महाराज से उनके करियर की शुरूआत होगी। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज होनी है। नेटफ्लिक्स ने यशराज फिल्म के साथ हाथ मिला लिया है। इसमें जुनैद खान की महाराज के अलावा, अनुपम खेर की विजय 69 और वाणी कपूर की मंडला मर्डर्स भी शामिल है।

फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

मेकर्स ने तीनों फिल्मों का फर्स्ट लुक एक साथ रिलीज कर दिया था। महाराज के फर्स्ट लुक में शानदार महल का नजारा देखा गया था। वहीं जुनैद खान का लुक अभी तक रिवील नहीं हुआ है।

महाराज में ‘महाराज’ में साई पल्लवी, शालिनी पांडे, शरवरी वाघ और जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक ‘महाराज’ की कहानी 1862 के महाराजा लिबेल केस पर आधारित है, जिसकी कहानी काफी रोचक है।

फिल्म में जुनैद पत्रकार की निभाएंगे भूमिका

बताया गया है कि जुनैद फिल्म में एक पत्रकार के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि अभी जुनैद खान के रोल और लुक को पूरा तरह से रिलीज नहीं किया गया है। जुनैद पिछले काफी समय से फिल्म को लेकर तैयार हो रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें पापा आमिर खान के साथ देखा गया था।

वहीं, ‘महाराज’ के अलावा जुनैद खान बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्म में डेब्यू करने वाले हैं। वह फिल्म ‘प्रीतम प्यारे’ को प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में पापा आमिर खान कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...