नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आपके घर पर इंजॉय करना है तो बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट आ गई है जो अप्रैल के महीने में रिलीज होगी। इस पूरे महीने आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे क्योंकि आपका फेवरेट कलाकार आपको एंटरटेन करेंगे।
जाट
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जाट’ अप्रैल के महीने में रिलीज हो रही है। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के अलावासैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुडा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू भी नजर आएंगे।
द राजा साब
साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 10 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। एक्टर की इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे थे जो अब पूरा होने वाला है।
गुड बैड अग्ली
साउथ सुपरस्टार अजित की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ अप्रैल 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है। अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली यह फिल्म लोगों को खूब एंटरटेन करने वाली है।
फुले
बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म फुले 11 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा अपने खास किरदार में नजर आने वाले हैं। दोनों ही महात्मा ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाते दिखेंगे।
द सीक्रेट ऑफ देवकाली
माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म में नीरज चौहान, महेश मांजरेकर, और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
केसरी 2
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ अप्रैल के महीने में ही रिलीज होने वाली है। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म केसरी का सीक्वल है जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
द भूतनी
मोनी रॉय की फिल्म द भूतनी 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी लीड रोल प्ले करेंगे। यह एक हॉरर फिल्म है जिसे आप अप्रैल के महीने में खूब इंजॉय कर सकते हैं।
ग्राउंड जीरो
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल 2025 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन तेजस देवस्कर ने किया है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें एक खुफिया मिशन की कहानी दिखाई गई है।





