नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया कि Bigg Boss की तरफ से अभी तक उनके अकाउंट में विनिंग अमाउंट भेजा नहीं गया है। इसके साथ ही उन्होंने शो के स्क्रिप्टेड होने से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया है।
सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 के विनर रहे एक्टर करणवीर मेहरा ने भारती के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें अभी तक इस शो की प्राइज मनी नहीं मिली है। एक तरफ जहां रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की प्राइज मनी और कार उन्हें पहले ही मिल चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ कलर्स टीवी के शो ‘बिग बॉस 18’ में जीती रकम उनके अकाउंट में अभी तक नहीं आई है। करणवीर ने बताया कि कलर्स चैनल की वजह से उन्हें बेशुमार प्यार और शोहरत मिली है। इसलिए आगे भी वे इस चैनल को छोड़ने वाले नहीं हैं। आगे भी उन्हें इस चैनल से कुछ प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
इस चैनल को छोड़ने का कोई मूड नहीं
करणवीर मेहरा ने पॉडकास्ट में कहा कि, ” कलर्स टीवी के साथ खतरों के खिलाड़ी 14 मेरा पहला शो था। अब मेरा इस चैनल को छोड़ने का कोई मूड नहीं है। हालांकि उन्होंने खुलासा किया कि बॉस 18 का विनिंग अमाउंट 50 लाख रुपये था जो कि अभी तक उनके खाते में नहीं पहुंचा है। वहीं खतरों के खिलाड़ी 14 की प्राइज मनी आ चुकी है, और जो कार मैंने जीती थी वो भी कुछ दिन में आ जाएगी। क्योंकि पहले मुझे मौका नहीं मिला था, इसलिए मैंने अब जाकर इसे बुक किया है।”
क्या बिग बॉस स्क्रिप्टेड होता है?
पॉडकास्ट में भारती सिंह ने करणवीर मेहरा से सवाल पूछा कि क्या बिग बॉस स्क्रिप्टेड होता है? तो इसके जवाब में करणवीर ने कहा, “यह पर्सनैलिटी शो है और मैं ऑडियंस को रिझा पाने में कामयाब रहा।” सब कुछ ऊपर वाले की लीला ही है। मेरी जीत में सभी लोगों का योगदान रहा है। मैं तो घर के अंदर खूब मजे कर रहा था और जीतने के बारे में सोच भी नहीं रहा था। मुझे घर में जितने हफ्ते रुकना था वो आंकड़ा पूरा हो चुका था, तो जीत-हार से खास फर्क पड़ने वाला नहीं था।
अभी कहां बिजी हैं करणवीर मेहरा?
करणवीर मेहरा ने बताया कि यदि इस शो में मैं सेकेंड भी रहता तो भी मैं कोई अलग इंसान नहीं होता। बिग बॉस शो से मुझे जो प्यार मिला है वो वाकई कमाल का है। इन दिनों मैं अपने फैंस के साथ खूब सारा टाइम स्पेंड करा रहा हूं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि खासतौर से उन आंटियों के साथ जिन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।”




