तहलका ने अभिषेक को किया था नाॅमिनेट
तहलका उर्फ सनी ने नॉमिनेशनंस के दौरान अभिषेक को नाॅमिनेट किया था। ऐसे में अभिषेक कुमार ने तहलका से बात करना चाहते थे तो वे बोले कि खानजादी सबसे बात नहीं करती है उनको खानाजादी को नाॅमिनेशन में शामिल करना चाहिए था। इस दौरान मुनव्वर फारुकी ने कहा कि अभिषेक दिमाग वाला है जो आगे चलकर काम आ सकता है।
खानजादी और ईशा मालवीय के बीच हुई जमकर लड़ाई
अभिषेक कुमार और खानजादी दोनों साथ में रेस्ट कर रहे थे। तभी ईशा मालवीय कुछ बोल देती हैं, इसे लेकर ईशा और खानजादी में जमकर बहस शुरु हो जाती है। इस दौरान खानजादी, ईशा को ‘भद्दी’ बोलती हैं, खानजादी पर अभिषेक गुस्सा करना शुरु कर देते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





