back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बागी 4’ ने पहले हफ्ते में मारी बाजी, ‘बंगाल फाइल्स’ की रफ्तार धीमी, जानिए दोनों फिल्‍मों ने कितनी की कमाई

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर Baaghi 4 और The Bengal Files सुर्खियों में हैं। चलिए जानते हैं कि पहले सात दिनों में दोनों फिल्‍मों ने कितनी कमाई की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ और ‘बंगाल फाइल्स’ के बीच टक्कर चल रही है। जहां टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ने पहले हफ्ते में ही दमदार पकड़ बना ली है, वहीं विवेक अग्निहोत्री की ‘बंगाल फाइल्स’ एक अलग अंदाज में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। रिलीज के एक हफ्ते बाद दोनों फिल्मों की कमाई में काफी अंतर आया है। एक तरफ ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर ‘बंगाल फाइल्स’ की गति अपेक्षाकृत धीमी दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्‍मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन। 

‘बागी 4’ ने कितनी की कमाई ?

टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज संधू स्टारर एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में 42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही शानदार शुरुआत करते हुए तेजी से नोट छापे। हालांकि सोमवार से बुधवार के बीच कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 40 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया, जो बताता है कि ‘बागी’ फ्रेंचाइज़ी की पॉपुलैरिटी और टाइगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग अभी भी दमदार बनी हुई है। सातवें दिन यानी थर्सडे को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कुल नेट कलेक्शन में और इजाफा हुआ। 

‘द बंगाल फाइल्स’ का कैसा है हाल ?

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित ‘द बंगाल फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत के साथ अपना पहला हफ्ता पूरा किया है। फिल्म ने सातवें दिन करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर लगभग 11.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके अलावा, ओवरसीज मार्केट से फिल्म को करीब 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला है, जिससे इसका कुल ग्रॉस बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन थोड़ा बेहतर हुआ है। हालांकि फिल्म का ध्यान खींचने में पीछे रही है। अनुमान लगाया जा रहा था कि इसकी राजनीतिक थीम और विवादों के चलते अच्‍छी कमाई करेगी, लेकिन थिएटर में दर्शकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

बागी 4 ने दी बंगाल फाइल्स को टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ ने ‘द बंगाल फाइल्स’ की तुलना में पहले हफ्ते में लगभग चार गुना ज्यादा कमाई की है। जहां टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने अपनी धाकड़ एक्शन सीक्वेंस, स्टार पावर और स्थापित फ्रैंचाइजी के दम पर दर्शकों को जोड़ा, वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपनी गंभीर और विवादास्पद कहानी के सहारे सीमित दर्शकों तक ही पहुंच बनाई। दर्शकों का झुकाव इस बार मनोरंजन और बड़े पर्दे के एक्शन की ओर अधिक रहा, जिससे ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर साफ तौर पर बाजी मारी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Tiger Shroff Birthday: हेमंत श्रॉफ से एक्टर कैसे बने ‘टाइगर’, डांस और ब्लॉकबस्टर हिट्स से बना बॉलीवुड का एक्शन किंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में अगर किसी युवा अभिनेता ने एक्शन, डांस और फिटनेस के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है, तो वह...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵