back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपारशक्ति खुराना: बल्ले नी बल्ले गाने को जोशीला बनाने में लगी मेहनत

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक अपारशक्ति खुराना का हाल ही में नया गाना बल्ले नी बल्ले रिलीज हुआ है। अपारशक्ति ने कहा कि ये ब्रेकअप सोंग है, लेकिन मैंने इसके म्यूजिक को काफी जोशीला और उत्साहित रखना चाहा। वह इसे उदासीन नहीं बनाना चाहते थे क्योंकि बीते दो सालों से लोगों की जिंदगियों में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं, इसलिए मैं इसे पॉजिटिव रखना चाहता था। इस गाने की वीडियो में उनके साथ धनश्री वर्मा चहल भी हैं। इस गाने को सिद्धार्थ अमित भावसार ने गुरप्रीत सैनी के गानों के साथ कंपोज किया है। अपारशक्ति ने कहा, गुरप्रीत ने मुझे बताया कि उन्होंने अपने दोस्त सिद्धार्थ के साथ एक गाना बनाया है। मैंने इसे सुना और मैं इसके साथ तुरंत जुड़ गया। उन्होंने मेरी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खूबसूरत पहलुओं को अच्छे से साझा किया। मैं उनके काम का प्रशंसक रहा हूं लेकिन मुझे नहीं पता था कि दोनों एक साथ इतना अच्छा काम करेंगे। बल्ले नी बल्ले का संगीत वीडियो अर्श ग्रेवाल द्वारा निर्देशित है और गीत सोनी म्यूजिक द्वारा जारी किया गया है। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...