नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । एक्ट्रेस अनु अग्रवाल की फिल्म ‘आशिकी’ का 35 साल हो चुके है। अग्रवाल ने साल 1990 में डायरेक्टर महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल रोमांस फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अनु अग्रवाल के साथ राहुल रॉय और दीपक तिजोरी नजर आए थे। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 35 साल हा गए हैं। इस बीच, एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने बड़ा खुलासा किया है।
40% फिस अभी तक भुगतान नहीं किया
निर्देशक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के बैनर तले बनी ये फिल्म आशिकी को आज 35 साल हो गए है। ऐसे में अभिनेतत्री ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि, ‘मुझे आज तक आशिकी के लिए पूरी फीस नहीं मिली है। मुझे पूरी फीस का केवल 60% ही दिया गया है। उन्हें अभी भी मेरा 40% बकायाा लेना बाकी है।’ विशेष फिल्म के बैनर तले ये बनी थी।
बहुत पैसा है कोई जरुरत नहीं-
फिल्म की फिस का पूरा भुगतान नहीं करने पर आगे कही कि, प्रोड्यूसर्स से बकाया देने के लिए कोई संपर्क नहीं किया। वह बोलीं, ‘इससे मुझे कोई फर्क नही पड़ता है, मैंने बहुत कमाया है। मैंने मॉडलिंग में बहुत कछ कमाया। मैं एक ब्रांड एंबेसडर बन गई थी।’ मैं भारत की पहली एक्ट्रेस ब्रांड एंबेसडर में से एक हूं। उस दौरान एक्टर ब्रांड एंबेसडर नहीं बनते थे, सिर्फ क्रिकेटर ही बनते थे। तो ठीक है यार! ये मेरी गिफ्ट है उनको।
आशिकी का बॉक्स ऑफिस
अनु अग्रवाल की हिट फिल्म या फ्लॉप की बात करे तो ‘आशिकी’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म की वजह से अनु अग्रवाल को कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिला। लेकिन 1999 में उनके साथ एक घटना हुई। उनका एक्सीडेंट हो गया और फिर बाद में अनु ने एक्टिंग छोड़ आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का निर्णय ले लिया। अब फिल्म को 35 साल गुजर जाने के बाद अभिनेत्री ने बड़ा खुलासा किया।





