नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह का आज 82वां जन्मदिन है। उनका करियर 50 से अधिक वर्षों का है, जिसमें दीवार, शोले और पिंक जैसी फिल्मों ने उन्हें अद्वितीय बना दिया। उनकी आवाज से लेकर अभिनय और समर्पण ने उन्हें भारतीय सिनेमा का आइकॉन बना दिया है। हम उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो अपनी बुरी आदतों के बारे में नहीं बताते मगर अमिताभ बच्चन ने अपनी अच्छे से बुरे हर तरह के किस्से अपने फैंस के साथ साझा किए है। उनके बहुत से रोजक किस्से है जो वो खुद आए दिन शेयर करते रहते है। आइए आज हम उनके जन्मदिन के अवसर पर उनसे जुड़े खास किस्से बताते है।
अमिताभ बच्चन को नशा और नान वेज की लत थी
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन शाकाहारी हैं और रोज गीता का पाठ करते हैं। मगर एक दौर था जब अमिताभ बच्चन चेन-स्मोकर थे। इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में किया था कि वो नॉनवेज के बहुत शौकीन थे और शराब भी पीते थे।
1980 में दिए गए इस इंटरव्यू में अमिताभ ने कहा कि वो एक दिन में 200 सिगरेट पी जाते थे और खूब नॉनवेज खाते थे। लेकिन फिर एक दिन ऐसा आया जब उन्होंने सोचा कि वो ये सब क्यों कर रहे हैं।
बिग बी ने बताया, अब मैं न तो सिगरेट पीता हूं, न शराब पीता हूं और न ही नॉनवेज खाता हूं। पहले मुझे नॉनवेज खाना बहुत पसंद था। जब मैं कोलकत्ता में था, तो एक दिन में 200 सिगरेट पी जाता था। लेकिन मुंबई आने के बाद मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया। मुझे एहसास हुआ कि मुझे इसकी जरूरत नहीं है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने धर्म की वजह से ये सब छोड़ा, तो उन्होंने कहा, यह सब मैंने अपने मन से छोड़ा है, धर्म की वजह से नहीं। हमारे घर में मेरे पिता शाकाहारी हैं, जबकि मेरी मां नॉनवेज खाती हैं। इसी तरह, जया भी मांस खाती हैं, लेकिन मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। मैं वेजीटेरियन हूं और यह मेरे लिए ठीक है, सिवाय इसके कि जब मैं विदेश में शूटिंग करता हूं, तो वहां शाकाहारी खाना मिलना मुश्किल हो जाता है।
कॉलेज के दिनों में साइंस से डरते थे अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने न केवल फिल्मों में ही नही बल्कि टीवी पर भी अपनी पहचान बनाई है। इसी का उदहारण है कौन बनेगा करोड़पति। अमिताभ बच्चन आए दिन कौन बनेगा करोड़पति में अपने किस्से बताते रहते है। एक एपिसोड में उन्होंने अमिताभ बच्चन ने अपने कॉलेज के दिनों की एक मजेदार कहानी शेयर की। बिग बी ने बताया कि उन्हें साइंस की पढ़ाई में बहुत मुश्किलें आईं, वे ग्रेजुएशन के दौरान साइंस में कमजोर थे और उनके मार्क्स भी अच्छे नहीं आए। उन्होंने मजाक में कहा, “हमने B.Sc तो कर लिया, लेकिन नहीं पता था कि B.Sc क्या होता है। जब पहली बार क्लास में गए, तो समझ में आया कि हमने बहुत बड़ी गलती की है।” यह सुनकर ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगी।
अमिताभ ने यह भी बताया कि जब वे पहली बार साइंस की परीक्षा में बैठे, तो फेल हो गए थे। उन्होंने कहा, हमने जो 10 साल में सीखा था, वो 45 मिनट में खत्म कर दिया। पहली बार परीक्षा दी तो फेल हो गए। फिर मुश्किल से 42 प्रतिशत मार्क्स आए और हम पास हो गए। इस मजेदार किस्से ने सभी को हंसाया और बिग बी की हंसी ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
आज भी फिल्मों मे सक्रिय नजर आते है बिग बी
अमिताभ बच्चन की उम्र 82 साल की हो गई है, लेकिन उनका काम और जूनून आज भी पहले जैसा है। दीवार, शोले, अमर अकबर एंथनी, डॉन, और शहंशाह जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और जुनून ही है कि वे आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।




