back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुष्पा 2 की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बीच अल्लू अर्जुन पहुंचे कोर्ट, एफआईआर रद्द करने का किया अनुरोध

अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुए हादसे में दर्ज मामले को लेकर तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपर स्‍टार अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुए हादसे में दर्ज मामले को लेकर तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्‍होंने अपने खिलाफ दर्ज हुई इस एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध करते हुए एक अपील कोर्ट के सामने प्रस्‍तुत की है। 

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्‍स ऑफि‍स पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर हैदराबाद में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान एक हादसे में महिला की मौत को लेकर मामला दर्ज किया गया है। अल्लू अर्जुन ने अपने खिलाफ दर्ज हुई इस एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध करते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

25 लाख रुपये मदद की कर चुके हैं घोषणा 



गौरतलब है कि इससे पहले एक्टर ने महिला की मौत पर दुख जताते हुए उसके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की भी थी। इस मामले में अल्लू अर्जुन ने प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए एक याचिका कोर्ट में दायर की है। इस याचिका के निपटारे तक गिरफ्तारी सहित आगे की सभी कार्रवाई पर रोक लगाने का अनुरोध भी किया गया है। 

संध्या थिएटर का यह है मामला 



फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान चार दिसंबर को संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के परिजनों ने अगले दिन इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

फिल्म की कमाई का सिलसिला 

फिल्म पुष्पा 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है, वहीं अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फहाद फासिल भी फिल्म में अहम रोल में हैं। फिल्म में श्रीलीला का डांस नंबर भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस मूवी ने भारत में 7 दिनों में 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵