नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों सिनेमाघरों की शान बनी हुई है। एक ओर जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के स्टार्स तारीफ करते नहीं थक रहे। तो वहीं दूसरी ओर दर्शकों का भरपूर प्यार भी फिल्म को मिल रहा है। ओपनिंग डे पर पुष्पा 2 ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया था। इसके बाद लगातार पांच दिनों में भी फिल्म ने कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है।
वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन
फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक सोमवार को पुष्पाराज ने बॉक्स ऑफिस पर 45.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था । आंकड़ों को देखा जाए तो यह फिल्म हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को फिल्म ने हिंदी भाषा में 85 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म स्त्री 2 को पीछे छोड़ टॉप टेन में बनाई जगह
भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप टेन की सूची में इस फिल्म ने जगह बना ली है। पांच दिनों में ही दुनिया भर में 870 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई हो चुकी है। दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 10 की सूची में अब यह फिल्म शामिल हो गई है। इसके पहले दसवें नंबर पर इसी साल रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 का नाम शामिल था, जिसने 857 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बता दें कि स्त्री 2 के ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को पुष्पा 2 ने सिर्फ 5 दिनों में ही पूरा कर लिया है।
एक्शन अवतार में हैं अल्लू अर्जुन
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म में अल्लू अर्जुन के एक्शन अवतार को सिनेमाघरों में खूब पसंद किया जा रहा है। इन दिनों सिनेमाघरों में अलग ही माहौल बना हुआ है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने भी अच्छी कमाई की थी। अब देखना है कि दूसरे पार्ट का कलेक्शन कहां तक पहुंचता है।
हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने भारत में 65.01 करोड़ रुपए की कमाई की है, ऐसे में भारत में कुल कमाई का आंकड़ा 600 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुका है। वहीं दुनिया भर में इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ रुपए को पार कर चुका है। यह आंकड़ा आमिर खान और शाहरुख खान जैसे सुपर स्टार्स की फिल्मों से भी ज्यादा है।





