नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में हुआ था। आज अक्षय कुमार अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके जीवन से जुड़े अनसुने किस्सों को जानेंगे। अक्षय कुमार का करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दिल्ली की चांदनी चौक में रहने वाले पंजाबी अक्षय कुमार किस तरह से मार्शल आर्ट करते-करते बॉलीवुड में पहुंच गए यह जानना काफी दिलचस्प है। एक्टर की जिंदगी का यह सफर सुनने में फिल्म की कहानी जैसा है।
पहली फिल्म में किया था छोटा सा रोल
बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम करने वाले अक्षय कुमार ने कभी अपनी पहली फिल्म में 7 सेकंड का एक छोटा सा रोल प्ले किया था। एक्टर दिल्ली से बैंकाक और फिर मुंबई पहुंचे यहां पर उन्होंने मार्शल आर्ट ट्रेनिंग देने का काम शुरू किया। इसके बाद एक फोटोग्राफर ने उनके लुक्स और हाइट को देखकर मॉडलिंग करने की सलाह दी। एक्टर मॉडलिंग करने के साथ-साथ प्रोड्यूसर्स के घर के चक्कर लगाने लगे। इसके बाद साल 1987 में एक्टर ने अपनी पहली फिल्म ‘आज’ में मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर के तौर पर 7 सेकंड का रोल प्ले किया।
इस फिल्म से इंडस्ट्री में मिला ब्रेक
साल 1991 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘सौगंध’ रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने लीड रोल प्ले था। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला और यह अक्षय कुमार के करियर का टर्निंग पॉइंट बना। इसके बाद एक्टर को एक के बाद एक फिल्में मिलने लगी। अक्षय कुमार के लिए साल 1994 बेहद खास रहा क्योंकि इस साल उनकी 11 फिल्में रिलीज हुई। इन फिल्मों में ऐलान, ये दिल्लगी, जय किशन, मोहरा, मैं खिलाडी तू अनाड़ी, इक्के पे इक्का, अमानत, सुहाग, जख्मी दिल, जालिम और हम हैं बेमिसाल शामिल है।
फिलहाल चल रहा है फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला
अक्षय कुमार अभी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव है। हालांकि, इस समय एक्टर का समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा है उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी है। साल 2024 में अक्षय कुमार की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई है जिनमें बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा और खेल खेल में शामिल है। इन तीनों ही फिल्मों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अक्षय कुमार की कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी है लेकिन उनकी कुछ ऐसी अपकमिंग फिल्म है जो सुपरहिट हो सकती हैं।
अक्षय कुमार ने नहीं मानी हार
अक्षय कुमार के लिए साल 2024 कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। हालांकि, एक्टर भी इससे निराश नहीं हुए हैं वह लगातार अपनी कोशिश को जारी रखे हुए हैं। एक्टर के फैंस और मेकर्स को उन पर पूरा भरोसा है कि वह जल्द ही फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले से बाहर निकल जाएंगे। फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद भी एक्टर पूरी एनर्जी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं।
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
अक्षय कुमार की वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अक्षय की अपकमिंग फिल्मों में स्काई फोर्स, सिंघम अगेन, कनप्पा, जॉली एलएलबी 3, वेलकम टू द जंगल, शंकरा और हेरा फेरी 3 शामिल हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी हैं जो सीक्वल है और लोगों को खूब पसंद भी आई है।




