नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ जल्द ही पर्दे दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई में एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में डायरेक्टर अमित शर्मा, अजय देवगन, प्रियामणि और गजराज राव मौजूद थे और बताया की ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज होंगी।
अजय देवगन से इस बारे में चुप्पी तोड़ी
अजय देवगन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहली बार चुप्पी तोड़ी। अजय ने कहा, “मैं इस सवाल का इंतजार कर रहा था। मैं इसे टकराव नहीं कहूंगा क्योंकि- बॉक्स ऑफिस रेवेन्यू के लिहाज से मैं कभी नहीं सोचता कि दो फिल्में एक ही दिन रिलीज होनी चाहिए। लेकिन कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं, जिसमें आपके पास अपनी फिल्म को दूसरी फिल्म के साथ रिलीज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। दोनों फिल्में अलग-अलग शैली की हैं। अक्षय, मैं और हम सभी एक परिवार की तरह हैं और हम अच्छे दोस्त हैं। हमारा दृष्टिकोण अलग है। हम इसे टकराव के तौर पर नहीं देखते। यह हमारे लिए एक बड़ा वीकेंड है, जिसका फायदा हमारी फिल्मों को जरूर मिलेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों फिल्में अच्छा बिजनेस करेंगी।”
अजय देवगन फिल्म निभाएंगे यह किरदार
इस बीच, अजय देवगन फिल्म ‘मैदान’ में फुटबॉल कोच की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की देरी के कारण बोनी कपूर को भी भारी नुकसान हुआ, ऐसा उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ प्रियामणि, नितांशी गोयल, अमीर अली शेख, आर्यन भौमिक, अमर्त्य रे, मधुर मित्तल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘मैदान’ अप्रैल में ईद के समय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट 12 अप्रैल बताई जा रही है, लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




