नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के काफी चर्चित कपल हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वे तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। हालांकि, ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ अपनी शादी की सालगिरह की तस्वीर शेयर कर तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। ऐश्वर्या ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, लेकिन सेल्फी के साथ बस एक सफेद दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। उनकी इस पोस्ट के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए नेटिज़न्स ने कहा, ‘कौन तलाक की अफवाह फैला रहा था?’
तलाक की अफवाहों पर लगा विराम
बीते कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की तलाक को लेकर अफवाह उड़ रही थी। लेकिन कपल ने इसके बावजूद चुप्पी बनाए रखी। तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे थे। कुछ ट्रोलिंग कमेंट्स तो हद से ज्यादा थे। हालांकि, अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि ऐश्वर्या के चचेरे भाई की शादी में दोनों साथ दिखाई दिये थे, जिसके बाद प्रशंसक काफी खुश हुए। इसके अलावा आराध्या के वार्षिक समारोह में भी दोनों को साथ देखा गया था। लेकिन 20 अप्रैल को जब ऐश्वर्या ने अपनी 18वीं शादी की सालगिरह पर अभिषेक और आराध्या के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, तब से ही सोशल मीडिया पर उनकी तलाक की अफवाहों और चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लग गया है।
दोनों को साथ देखकर फैन्स हुए खुश
ऐश्वर्या और अभिषेक को लंबे समय बाद साथ देखकर फैन्स खुश हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, “इतने लंबे समय के बाद आप दोनों को एक साथ फ्रेम में देखकर बहुत खुशी हुई।” एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया, “चाहे जीवन में कुछ भी चल रहा हो, लेकिन एक रानी मुस्कुराते हुए चेहरे से लोगों का मुंह बंद कर देती है!” कुछ प्रशंसक नाराज़ भी हैं क्योंकि एक यूजर ने तस्वीर पर पोस्ट कर कहा “कौन था वो जो तलाक की खबर फैला रहा था???”
एक अन्य यूजर्स ने लिखा, “भगवान इस अनमोल परिवार को आशीर्वाद दें… लव यू मैम।” वहीं, अन्य प्रशंसक ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगा कि अभिषेक का चश्मा आपकी लिपस्टिक से मेल खाता है!” एक उपयोगकर्ता ने भावुक अंदाज में कहा, “इनके रीयूनिट होने से मुझे खुशी होगी” नेटिज़न्स भी अब ऐश्वर्या के इस साल कान्स में आने का इंतज़ार कर रहे हैं। जबकि अभिषेक बच्चन हाल ही में शूजित सरकार की ‘आई वांट टू टॉक’ में नजर आए थे। वह अगली बार ‘बी हैप्पी’ और ‘हाउसफुल 5’ में अभिनय करेंगे। इस बीच, ऐश्वर्या को आखिरी बार ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में देखा गया था।




