back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan Summer Season Tour: राजस्थान के ये खूबसूरत जगहें गर्मियों में देते सर्दियों का मजा

गर्मियों में भले ही लोगों का घूमना कम हो जाता हो लेकिन अगर आपसे कहे कि राजस्थान में भी ऐसी ठंडी जगह हैं, जहां आप गर्मियों में ले सकते है ठंड का मजा!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। समृद्ध विरासत से घिरे राजस्थान में गर्मियों के दिनों में भले ही लोगों का घूमना थोड़ा कम हो जाता है लेकिन अगर हम आपसे कहें कि, राजस्थान में ऐसी ठंडी जगह हैं, जहां आप चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडी जगह का भरपूर मजा ले सकते हैं, तो आप क्या कहेगें, इसलिए ऐसे मौके बार-बार नहीं आते बिना देर किए अभी करें बैग पैक और ले इस खूबसूरत राज्य के इन ठंडक वाली जगहों पर घूमने का आनंद। 

आइए जानते है उन खास जगहों के बारे में

 

राजस्थान राज्य का नाम सुनते ही हमारे मन में पहला ख्‍याल आता है वहां के स्वादिष्‍ट पकवान, रहन-सहन,वहां का राजसी अंदाज और गर्म रेत की जमीन लेकिन वहां ऐसी ठंडी जगह भी है जहां आप गर्मियों में घूमकर उनका भरपूर मजा ले सकते हैं आइए जानते है उन खास जगहों के बारे में। 

पिछोला झील, उदयपुर – 

राजस्थान का राजसी और खूबसूरत शहर उदयपुर जिसे राजस्थान का कश्मीर भी कहते है, यहां गर्मी के दिनो में घूमना किसी जन्नत से कम नही है, यहां की लुभावनी जगह और झीलों से घिरा हुआ क्षेत्र अन्य हिस्सों की तुलना में हमेशा ठंडा रहता है। यहां गर्मी के दिनों में घूमने के लिए कई झीलें है जहां आप चार आइलैंड से मशहूर निवास, जग मंदिर, मोहन मंदिर और अर्सी विलास पर जाकर आनंद ले सकते है साथ ही पहाड़ियों और स्नान घाटों से घिरी पिछोला झील पर आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

नक्की झील, माउंट आबू –

राजस्थान का मशहूर शोर शराबे से दूर माउंट आबू का नक्की झील, जहां आप झील के किनारे कई तरह की बोटिंग का मजा ले सकते है, यहा आप शाम और रात के समय पर घूमने व यहां के फेमस बगीचे में टहल कर यहां के ट्रेडिशनल कपड़ों में फोटो भी खिचवां सकते है। ये जगह रात में और ठंडक प्रदान करती है। 

सिलीसेर झील, अलवर – 

राजस्थान का अलवर का सिलीसेर झील जहां आप पानी में कुछ समय अपने पार्टनर के साथ बैठकर बोटिंग या जेट स्की का आनंद भी ले सकते है, यहां के पास ही कुछ कैफे है जहां आप खूबसूरती को निहारते हुए वहा के ट्रेडिशनल और सीजनल फूड का आनंद ले सकते है। इस जगह की सबसे खास बात झील के कारण गर्मी में भी यहा ठंडी का एहसास मिलता है । 

सनसेट पॉइंट, माउंट आबू – 

माउन्ट आबू जो खास अपने ठंडक और सनसेट पॉइंट के लिए फेमस है, यहां का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा, जहां चारो तरफ से हरियाली और पहाड़ियों से घिरी इस जगह को शाम के समय देखने कई पर्यटक दूर-दूर से आते है। मानों धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। 

फतेह सागर झील – 

राजस्थान का फेमस फतेह सागर झील जो आपको शांत वातावरण देने के साथ ही कई तरह की फूलों को देखने व वहा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते है। यहा के म्यूजियम में जाकर यहां के इतिहास व सड़क के किनारे बने गार्डन में घूमकर वहां के बारे में जान सकते है। वहा के लोकल स्ट्रीट फूड, वाटर एडवेंचर, ऊंट की सवारी कर भरपूर गर्मी में ठंडक का अहसास करते हुए मौज-मस्ती कर सकते हैं।

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर – 

राजस्थान का मशहूर भरतपूर जिसे कई फिल्मों में भी बड़े ही खूबसूरती से दिखाया गया है वहां के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान अपने कई कई तरह के जीवों के लिए मशहूर है। जिसे देखने दूर -दूर से पर्यटकों की भीड़ लगती है यहा जाकर आप फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते है वहां आपको गीदड़, नीले बैल, कछुए, हिरण जैसे कई प्रकार के जानवर देखनें को मिल जाऐगें। यहा आपको कई प्रवासी पक्षी भी देखने को मिल जाऐगें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

चूरू से निकला किसान एकता ट्रैक्टर मार्च जयपुर की ओर रवाना, हजारों अन्नदाताओं ने दिल्ली की तरफ किया कूच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान की धरती एक बार फिर बड़े किसान आंदोलन की गवाह बन रही है। वर्षों से लंबित फसल बीमा क्लेम, बिजली-पानी...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵