back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, हीटवेव की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बारिश की वजह से पहले से ही हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं और सोमवार को भी वहां मौसम साफ होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे साफ है कि हालात फिलहाल सामान्य नहीं होंगे।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को चेतावनी दी है कि आने वाले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके अलावा, मध्य भारत में भी मंगलवार से तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सबसे ज्यादा असर पूर्वी भारत पर पड़ने की संभावना है, जहां तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने की आशंका है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू चलने की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

इन राज्‍यों में लू और गर्मी का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 22 से 24 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। राजस्थान और हरियाणा में 23 व 24 अप्रैल को लू के हालात बन सकते हैं। जबकि विदर्भ क्षेत्र में 21 से 23 अप्रैल के बीच तापमान खतरनाक स्तर तक पहुँच सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22 अप्रैल तक मौसम अत्यधिक गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। गुजरात में भी 22 से 24 अप्रैल के बीच इसी तरह की गर्मी वाली स्थिति के संकेत मिले हैं।

जम्मू-कश्मीर सहित कई इलाकों में बारिश के आसार

IMD ने बताया है कि 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में आंधी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुँचने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत में भी अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में भी अगले पांच दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। यहां गरज-चमक, आंधी और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...