back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tabu की हॉलीवुड में एंट्री, पॉपुलर फ्रेंचाइजी की फिल्म Dune: Prophecy में नजर आएंगी

तब्बू ने कई हिट फिल्मों में काफी अच्छा अभिनय किया हैं। हाल में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' के बाद अब तब्बू के हाथ एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट लगा हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। तब्बू ने अपनी करियर में एक से बढ़ कर एक फिल्में की हैं। हालांकि कुछ साल वो फिल्मों से दूर हो गई लेकिन जब कमबैक किया तो एकदम धाकड़ तरीके से किया। वहीं,अब एक्ट्रेस अब देश के बाहर भी अपने एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने को तैयार हैं। तब्बू अब पॉपुलर ‘ड्यून’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में नजर आएंगी। 

सिस्टर फ्रांसिका के किरदार में नजर आएंगी

रिपोर्ट के अनुसार तब्बू के हाथ काफी बड़ा प्रोजेक्ट लगा हैं।अब वो पॉपुलर अमेरिकन फिक्शन सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में एक बड़ी भूमिका मिली है। सीरीज के मेकर्स ने उन्हें एक अहम किरदार के लिए साइन किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस सीरीज में सिस्टर फ्रांसिका के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने साथ एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, मार्क स्ट्रॉन्ग, सारा-सोफी बौस्नीना, जोश ह्यूस्टन, क्लो ली, जेड अनौका, फोओलीन कनिंघम, एडवर्ड डेविस, एओइफ हिंड्स, क्रिस मेसन और शालोम ब्रुने फ्रैंकलिन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दो बहनों की कहानी

सीरीज की कहानी की बात करें तो ड्यून: प्रोफेसी’ सीरीज दो हरकोनेन बहनों के ऊपर निर्धारित है। जो मानव जाती के भविष्य को खतरों से बचाने का काम करती हैं। इसमें तब्बू सिस्टर फ्रांसेस्का की भूमिका निभाएंगी जो काफी आकर्षक, बुद्धिमान और ताकतवर है। उनका ये किरदार इतना महत्वपूर्ण हैं कि सीरीज में एक अलग छाप छोड़ेगा।वहीं, इस सीरीज की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। पहले इसका नाम ‘ड्यून: द सिस्टरहुड’ था। लेकिन बाद में बदल गया।

सिस्टरहुड ऑफ ड्यून’ से प्रेरित है सीरीज

ये सीरीज ब्रायन हरबर्ट और केविन जे एंडरसन की लिखी किताब ‘सिस्टरहुड ऑफ ड्यून’ पर आधारित है। एलिसन शापकर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। एना फॉस्टर ने पहले सहित कई एपिसोड्स को डायरेक्ट करने के साथ-साथ को-प्रोड्यूर भी किया है। अब इस सीरीज में तब्बू के होने से उनके फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।हालांकि अभी तक इसकी प्रीमियर या रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...