back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद आलिया, करीना और रणबीर ने शेयर किए अपना अनुभव, कहा- फैमिली नर्वस थी

कपूर खानदान के दिग्‍गज सितारों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ यादगार मुलाकात की। इस खास मुलाकात की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कपूर खानदान के दिग्‍गज सितारों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ यादगार मुलाकात की। कपूर फैमिली पीएम मोदी को राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित होने वाले फि‍ल्‍म फेस्टिवल का न्‍यौता देने पहुंची थी। इस खास मुलाकात की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। आलिया, करीना से लेकर रणबीर कपूर ने इस मुलाकात को लेकर अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। 

मुलाकात से पहले फैमिली नर्वस थी 

बॉलीवुड स्‍टार रणबीर कपूर ने इस मुलाकात के बारे में कहा कि ‘आज हमारी कपूर फैमिली के लिए बहुत ही अच्छा दिन रहा। प्रधानमंत्री जी ने राज कपूर को इतना सम्मान और हमें अपना कीमती समय दिया है। इस मुलाकात के लिए जिंदगी भर हम आभारी रहेंगे। उन्‍होंने बहुत सारे पर्सनल सवाल भी पूछे और फ्रेंडली नेचर से सभी के साथ बात की। लेकिन सच कहूं तो मुलाकात से पहले फैमिली नर्वस थी। लेकिन उन्होंने हमें बहुत कम्‍फर्टेबल फील कराया। उनका बहुत शुक्रिया।’

मेरा तो सपना था मोदीजी के साथ बैठकर बात करूं 



वहीं पीएम मोदी से मुलाकात के बाद करीना कपूर ने अपना एक्‍सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि मेरा तो हमेशा से सपना रहा है कि पीएम मोदी के बगल में बैठकर कुछ शब्द बोलूं। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे दादा जी के 100वें बर्थडे पर मुझे ये मौका मिला। उनके आसपास बैठना एक पॉजिटिव एनर्जी है। वहीं करिश्मा कपूर, रीमा जैन और आदर जैन ने भी अपने-अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया।

40 शहरों में दिखाई जाएंगी राज कपूर की 10 फिल्में 



राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर 14 दिसंबर को कपूर खानदान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश के 40 शहरों में राज कपूर की 10 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस आयोजन का आमंत्रण देने कपूर परिवार दिल्ली पीएम मोदी से मिलने पहुंचा था। इस मुलाकात में नीतू कपूर, रीमा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, आदर जैन, रिद्धिमा कपूर और सैफ अली खान के अलावा परिवार के अन्‍य सदस्य मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...