नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर आदित्य सील का जन्म 22 मार्च 1988 को मुंबई में हुआ था। एक्टर अपने स्टाइल और लुक्स की वजह से इंडस्ट्री के कई कलाकारों पर भारी पड़ते हैं। आदित्य सील ने छोटी उम्र से ही फिल्मी दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था। एक्टर के अंदर सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि कई तरह की कला भी है।
एक्टिंग से पहले था क्रिकेटर बनने का शौक
आदित्य सील ताइक्वांडो चैम्पियन के साथ साथ जिमनास्टिक और मार्शन आर्ट कलाकार भी हैं। एक्टर के परिवार में पिता बंगाली और मान पंजाबी फैमिली से हैं। पिता गढ़वाली फिल्मों में प्रोडक्शन और एक्टिंग से जुड़े हुए रहे। बता दें कि, एक्टर को एक्टिंग से पहले क्रिकेट का बहुत शौक था। लेकिन उन्हें लगी चोट की वजह से वह क्रिकेटर नहीं बन सके और एक्टिंग की तरफ मुड़ गए।
आदित्य सील की डेब्यू फिल्म
आदित्य सील बॉलीवुड इंडस्ट्री में टीनएज से ही काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी डेब्यू फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ थी। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के अपोजिट दिखे थे। इस फिल्म के बाद वह फिल्म ‘पुरानी जींस’ और अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘तुम बिन 2’ में भी नजर आए। हालांकि, एक्टर को इन फिल्मों से कुछ खास फायदा नहीं हुआ।
इस तरह चमकी एक्टर की किस्मत
आदित्य सील साल 2019 की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके माधव रंधावा के किरदार को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म से उन्हें काफी पापुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ फिल्म ‘इंदु की जवानी’ में भी दिखे थे। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि एक्टर ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्में मेरे हस्बैंड की बीवी, खेल खेल में और मेरे प्यार में भी एक्टर ने दमदार भूमिका निभाई थी। एक्टर ने साल 2019 में वेब सीरीज ‘फितरत’ में नजर आए थे। इस सीरीज में एक्टर के अपोजिट क्रिस्टल डिसूजा नजर आई थीं।
आदित्य सील की पर्सनल लाइफ
आदित्य की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन को काफी समय तक डेट किया था। इसके बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया। इस तरह से 21 नवंबर 2021 को दोनों ने शादी कर ली।




