नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस साल का आईपीएल अपने नाम कर लिया है। इस बीच उनकी मैनेजर पूजा ददलानी की खूब चर्चा हो रही हैं, क्योंकि वो IPL के इवेंट्स में उनके साथ नज़र आई थीं।
पूजा ददलानी शाहरुख खान की मैनेजर हैं। माने शाहरुख खान कब कहां जाएंगे, किससे मिलेंगे ये सब वो ही मैनेज करती हैं। पूजा शाहरुख खान के साथ 10 सालों से काम कर रही हैं।
पूजा शाहरुख के साथ बिताती हैं ज्यादातर समय
पूजा शाहरुख खान के साथ साल के ज्यादातर दिन 24 घंटे तक साथ बिताती हैं। इतनी मेहनत के साथ शाहरुख खान अपनी मैनेजर को काफी फीस देते हैं। इसपर शाहरुख की कोई फिल्म सुपरहिट ब्लॉकबस्टर हो मैनेजर को भी काफी लाभ होता है।
काफी सैलरी लेती हैं पूजा
शाहरुख खान की वजह से पूजा ददलानी करोड़ों रुपए फीस के तौर पर कमा लेती हैं। पूजा की नेट वर्थ 45-50 करोड़ रुपये है। वहीं हर साल पूजा 7 से 9 करोड़ रुपए तक आसानी से कमा लेती हैं।
शाहरुख के साथ पूजा का है खास तालमेल
शाहरुख के साथ साथ पूजा का गौरी खान के साथ काफी खास तालमेल है। ऐसे में शाहरुख के अलावा पूूजा गौरी को भी आसानी से टैकल कर लेती हैं।
पूजा ने मुश्किल में दिया है एक्टर का साथ
शाहरुख और पूजा का तालमेल काफी बेहतर रहा है। बीते दिनो में मुश्किलों के दौरान पूजा खान परिवार के साथ हमेशा खड़ी रही थी। शाहरुख खान औऱ गौरी के अलावा पूजा का रिश्ता आर्यन, सुहाना औऱ अबराम के साथ काफी खास है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





